इंटरेस्ट Archives - Youngisthan.in

ऐसे बनाती हैं कंपनियाँ आपको अपना ग़ुलाम, ज़िन्दगी भर के लिए!
मैग्गी के बिना ज़िन्दगी अधूरी सी लग रही है?

नए फ़ोन के साथ मुफ़्त कॉल्स भी मिल गयीं पर अब बिल भरने के दिन आ रहे हैं?

घर पर बैठे-बैठे आसानी से लोन मिल गया लेकिन अब किश्तें भारी पड़ रही हैं?

यह सभी बातें जानी-पहचानी सी लग रही हैं ना?

यह सब या ऐसा ही बहुत कुछ कभी ना कभी हम सबके साथ हुआ है| और इसकी वजह है इंसान की मानसकिता जिसे हम ख़ुद नहीं समझते पर यह बड़ी कंपनियाँ बहुत ही आसानी से समझती भी हैं और उसका फ़ायदा भी उठती हैं!

हर आदमी की फ़ितरत है कि सब काम आसानी से हो जाएँ, कम से कम मेहनत करनी पड़े और फल सबसे मीठा आये! ज़ाहिर है कि ऐसी कोई जादू की छड़ी ना तो बनी है, ना बनेगी जो मेहनत के बिना ही मीठे फल दे जाए| लेकिन हम उस उम्मीद में चले जाते हैं और जो हमें थोड़ी-सी आसान ज़िन्दगी के सपने दिखा देता है, हम उसी के ग़ुलाम हो जाते हैं|

इन कंपनियों का यही हाल है| कहती हैं आज खरीदो, कल पैसे दे देना| दो मिनट में पेट भर लो! आज मुफ़्त में इस्तेमाल कर लो, कल मन करे तो पैसे देना, वरना मत देना!

लेकिन इन सभी के पीछे कहीं ना कहीं उनका मुनाफ़ा छुपा होता है, वरना वो कोई ख़ैरात बाँटने तो बैठी नहीं हैं|

एक बार आपको उनकी मुफ़्त फ़ोन कॉल्स की आदत पड़ गयी, कल अगर वो आपसे कुछ रुपये ले भी लेंगी बिल के तौर पर, आप दे देंगे क्योंकि अब आपकी आदत बन चुकी है! एक बार सेहत को ताक पर रख के 2 मिनट वाले नूडल्स खाने की आदत पड़ गयी, फिर वो सेहत के लिए अच्छे हैं या नहीं, आप हर बार उन्हें ही खाना पसंद करेंगे! जब घर बैठे आसानी से लोन मिल जाता है, भले ही ज़्यादा इंटरेस्ट रेट पर, तो ज़्यादा मेहनत करके सस्ते लोन की कोशिश में नहीं जाएँगे!

ऐसे शुरू हो जाती है ग़ुलामी और फिर ज़िन्दगी भर हम अपनी आदतों के और फिर इन कंपनियों के ग़ुलाम बन जाते हैं!

इंसानी मानसिकता की इस कमज़ोरी, इस आलस को अपनाने की इच्छा ने ही इन कंपनियों को हमारे ऊपर वो शक्ति प्रदान की है कि हम समझ भी नहीं पाते कि कितनी आसानी से यह हम पर राज कर रही हैं!

क्या मैग्गी ज़्यादा सेहतमंद है या सब्ज़ियों का सलाद?

हम सभी जवाब जानते हैं लेकिन आसान क्या है?

मैग्गी बनाना!

तो बस, साष्टांग प्रणाम कीजिये और इन कंपनियों को फलने-फूलने दीजिये!

नहीं, तो फिर अपनी ज़िन्दगी की डोर अपने हाथ में लीजिये, किसी भी आदत के ग़ुलाम मत बनिए और फिर देखिये, आपको वो मिलेगा जो आप चाहते हैं, ना कि वो जो आपको यह कंपनियाँ बता रही हैं कि आपको चाहिए!

The post ऐसे बनाती हैं कंपनियाँ आपको अपना ग़ुलाम, ज़िन्दगी भर के लिए! appeared first on Youngisthan.in.

बिना एक ऊँगली भी हिलाये आप के बैंक अकाउंट में पैसा आने लगे, और क्या चाहिए आपको?
बिना मेहनत का पैसा किसे अच्छा नहीं लगता?

बिना कुछ भी किये पैसा कैसे कमाए ?

समझ लीजिये सरकार ने आपके दिल की बात सुन ली और जल्द ही आपके लिए इतनी बढ़िया स्कीम लेकर आएगी कि आप घर बैठ के कमाएँगे!

जी हाँ, सरकार ने मन बना लिया है कि आपकी पहले की मेहनत का फल आपको दिया जाए|

इसीलिए इस विचार-धारा पर काम किया जा रहा है कि आपने जो भी सोना आज तक अपने घर में खरीद के रखा है, जो अंडे तो दे नहीं रहा, उसे बैंक के अकाउंट में रख दिया जाए और उस पर आपको इंटरेस्ट दिया जाए! ख़ास बात यह है कि इस इंटरेस्ट पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं होगा| हाँ, इंटरेस्ट कितना होगा यह अभी तक तय नहीं है लेकिन इतना तो होगा न जो आपको ललचाने के लिए मजबूर कर दे, है ना?

देखा जाए तो यह बड़ी ही कमाल की स्कीम है|

एक तरफ आपकी अलमारियों, लॉकरों में पड़ा सोना आपके लिए कुछ पैसे कमायेगा| दूसरी तरफ देश में जो काले धन की दिक्कत है या जो करोड़ों रूपया सोने को आयात करने में खर्च होता है, उसमें कमी आएगी| बैंक उस सोने को पिघला के उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, देश का सोना देश में घूमेगा, और सबके काम आएगा!

पर थोड़ा इंतज़ार करिये, यह आज कल में नहीं होने वाला| अभी तो सरकार बैंक और बाकी अधिकारीयों से सलाह मश्वरा कर रही है कि किस तरह इसमें सबका फ़ायदा हो और कैसे सब इसका लाभ उठा सकें|

जानते हैं आप कि हमारे देश में ऐसा बेकार पड़ा सोना कितना है? 20,000 टन से भी ज़्यादा जिसकी कीमत है लगभग 60 लाख करोड़! सोचिये इसका कुछ प्रतिशत भी बैंकिंग प्रणाली में वापस आ जाता है और विदेशों से सोने का आयात काम हो जाता है तो कितने करोड़ों का फ़ायदा होगा देश को और देशवासियों को!

जरूरत बस अब इस बात की है कि इंटरेस्ट जायज़ हो, ज़्यादा सवाल-जवाब ना पूछे जाएँ कि सोना आया कहाँ से, कैसे, कब से वगेरह वगेरह और इस स्कीम को बड़ी ही सरलता से लागू किया जाए!

माना कि हर कोई अपने आप को अपने सोने से अलग नहीं कर पायेगा पर थोड़ा बहुत अंश भी आप बैंक में रख सके, तो समझ लो चांदी ही चांदी, मेरा मतलब है सोना ही सोना!

सोच के देखिएगा!

The post बिना एक ऊँगली भी हिलाये आप के बैंक अकाउंट में पैसा आने लगे, और क्या चाहिए आपको? appeared first on Youngisthan.in.