ENG | HINDI

अथिया शेट्टी के प्यार में इस बॉलीवुड हस्ती ने कह दी इतनी बड़ी बात कि हो सकता है हंगामा !

अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी की फिल्म भले ही बाक्स आफिस पर न चली हो, लेकिन तब भी लोगों के दिलों में अथिया ने अपनी अच्छी खासी जगह बनाली है।
तभी तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां उनकी फैन हो गई हैं।
खबर है कि उनकी आने वाली फिल्म मुबारकां के प्रोड्यूयर अश्विन इन दिनों उन पर पूरी तरह से फिदा हैं।
वह हर जगह उनके बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं अथिया शेट्टी जैसी अभिनेत्री उन्होंने आजतक नहीं देखी। यहां तक कि अथिया की तारीफ करते हुए उन्होंने आलिया को भी उससे पीछे कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आलिया ने बॉलीवुड ​हस्ती की बेटी होते हुए भी लोगों को ये कहने पर मजबूर कर दिया कि हमेशा बॉलीवुड के स्टार किड निकम्मे नहीं होते। उसी तरह अथिया भी लोगों को ये कहने पर मजबूर कर देंगी। हालांकि अथिया शेट्टी की तारीफ में अभी इतनी बड़ी बात कह देना बॉलीवुड की गपशप गली में लोगों को हजम नहीं हो रहा है।
यही नहीं अथिया शेट्टी का हार्डवर्क देखकर तो फोटोग्राफर अविनाश ग्वारिकर भी उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
अविनाश ने तो सोशल साइट पर भी लिखा, ‘अथिया लगातार खुद पर सुधार कर रही हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो को देखकर उनकी मेहनत का अंदाजा साफ लगाया जा रहा है। मैं उनकी मेहनत देख हैरान हूं। मुबारकां में अथिया शेट्टी का अभिनय देख दर्शक भी हैरान रह जाएंगे।’
अब इन सभी बातों से तो यही लग रहा है कि अथिया शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड के लोगों को अपने काम से इंप्रेस करने में कामयाब हो गई है। आपको बता दें कि ​पिछले दिनों अथिया ने खुद अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह उनके साथ मस्ती करती दिख रही थीं।
वह मुबारकां के लिए उनका फोटोशूट था जिसे जानबूझकर लोगों में फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाने के लिए उन्होंने डाला था।