ENG | HINDI

इन बॉलीवुड हस्तियों पर लगा था रेप का आरोप।

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप  – बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर दिन सितारों को लेकर कोई न कोई खबरें आती रहती हैं|

कभी फैशन तो कभी किसी से अफेयर, कभी किसी की तकरार तो कभी फ़िल्मी गलियारों की गोस्सिप्स को लोग चटकारे ले ले कर पढते और सुनते हैं|

आज हम देखेंगे वो सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप –

1 – 23 साल की मॉडल ने कहा, इसने मेरा रेप किया

एक्टर इंद्र कुमार पर एक 23 साल की मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था| इनका ये कहना था की फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर उनका शोषण किया गया| सिर्फ यही नहीं मॉडल को मारपीट कर बंदी बनाने का आरोप भी इन पर लगा था| इंद्र कुमार ने बतौर एक्टर कई फिल्मों में अपनी उपस्थति दर्ज कराई इन्होंने कई फिल्में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ भी की हैं|

 सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

2 – गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का आरोप

अपने एक ही गाने से बॉलीवुड दुनिया में रातोंरात स्टार बन गए अंकित तिवारी पर, उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने ही रेप का आरो लगाया था| अपने करियर के पीक पॉइंट पर उन्हें सबसे बुरे दौर से गुज़ारना पड़ा|  रेप का आरोप लगने के बाद अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था|

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

3 – इस डायरेक्टर ने भी लड़ी खुद को बेगुनाह साबित करने की लड़ाई

फिल्म जर्नलिस्ट से फिल्ममेकर बने सुभाष कपूर ने जॉली एलएलबी को डायरेक्ट किआ था| अपने समय में इस मूवी ने काफी सुर्खियाँ बटोरी थी| इनपर एक महिला ने सेक्सुअल मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था| इनकी एक विडिओ भी यू ट्यूब पर अपलोड की गई थी|

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

4 – मधुर भंडारकर पर भी गिरी थी गाज

अलग अलग टॉपिक्स को लेकर फिल्में बनाने वाले मधुर भंडारकर किसी पहचान के मोहताज नहीं| पर इन्हें भी रेप के आरोप को झेलना पड़ा| एक लड़की ने इनके उपर फिल्म में काम करने के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था| ये अलग बात है की कई साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद इनपर लगे आरोप को ख़ारिज कर दिया गया था|

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

5 – शाइनी आहूजा भी नहीं बचे

काफी फिल्मों में अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों पर छा जाने वाले शाइनी पर उनकी नौकरानी ने ही रेप का आरोप लगाया था| इसके बाद उन्हे इनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था| कई दिन जेल में रहने का बाद ये रिहा हो पाए थे|

सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप

ये है वो सितारे जिन पर लगा रेप का आरोप  – ये तो वो बातें हैं जो सुर्ख़ियों में आने के बाद लोगों तक पहुंची| ज़रा सोचिये इतने और कितने किस्से होंगे जो लोगों तक पहुँच ही नहीं पाते| खैर, हम उम्मीद करते हैं की इस तरह की घटनाएँ न हों| और ऐसी घटनाओं में दोषी को सजा ज़रूर मिले|