बॉलीवुड

बोनी कपूर की पहली पत्‍नी और श्रीदेवी की मौत के बीच है ये अजब सा संयोग

बहुत दुख की बात है कि अब हमारे बीच बॉलीवुड की सुपरस्‍टार श्रीदेवी नहीं रही हैं। आपको भी जब ये खबर मिली होगी तो आपको इस पर यकीन करना मुश्किल रहा होगा। रविवार की सुबह अचानक से सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने लगी कि श्रीदेवी की मृत्‍यु हो चुकी है। पहले तो मुझे लगा कि ये सब एक अफवाह है क्‍योंकि पहले भी स्‍टार्स की मृत्‍यु की खबरें वायरल हो चुकी हैं जिन्‍हें बाद में झूठ बताया गया लेकिन जब न्‍यूज़ चैनल में देखा तब पता चला कि सच में सुपरस्‍टार श्रीदेवी अब नहीं रहीं।

ये सब कुछ इतना अचानक हुआ कि किसी के लिए भी इस पर भरोसा कर पाना मुश्किल था। खुद श्रीदेवी का परिवार तक इस बात पर पता नहीं कैसे यकीन कर पाया होगा और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी की हालत तो बहुत ही ज्‍यादा खराब है।

जहां खुशी अपनी मां श्रीदेवी के साथ दुबई में ही थीं वहीं जाह्वी मुंबई में ही अपनी डेब्‍यू फिल्‍म की शूटिंग कर रहीं थी और इसी वजह से वो दुबई में शादी में शामिल होने नहीं पहुंची थीं। जल्‍द ही जाह्वी बॉलीवुड में अपना डेब्‍यू करने वाली हैं और उनकी फिल्‍म का नाम धड़क है।

सभी जानते हैं कि श्रीदेवी से पहले उनके पति बोनी कपूर ने मोना कपूर से शादी की था जिनका बेटा अर्जुन कपूर आज खुद एक एक्‍टर है। बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्‍नी मोना को छोड़कर श्रीदेवी से शादी की थी और इस बात से अर्जुन बहुत नाराज़ रहते थे। उन्‍होंने कभी भी श्रीदेवी और उनकी बेटियों को अहमियत नहीं दी और ये बात उन्‍होंने खुद एक इंटरव्‍यू में कही थी।

हालांकि, अब दुख की घड़ी में अर्जुन अपनी बहनों के पास जरूर गए। आपको जानकर हैरानी होगी बोनी कपूर की दोनों पत्‍नियों की मौत के बीच एक ऐसा संयोग बन रहा है जिसके बारे में जानकर सभी हैरान हैं। जी हां, इस संयोग के बारे में जानकर आपको भी आश्‍चर्य होगा।

दरअसल, जब अर्जुन कपूर की डेब्‍यू फिल्‍म इश्‍कजादे आने वाली थी उससे कुछ दिन पहले ही उनकी मां मोना कपूर की मृत्‍यु हो गई थी और अगर जाह्वी के डेब्‍यू से पहले उनकी मां की मौत हो गई। ये पता नहीं कैसा संयोग है कि बोनी कपूर की दोनों पत्‍नियां अपने बच्‍चों की डेब्‍यू फिल्‍म नहीं देख पाईं।

इस बात को अफसोस अब तक अर्जुन कपूर को तो था ही लेकिन अब जाह्वी भी ये दर्द महसूस करती हैं। श्रीदेवी अपनी बेटियों के लिए बहुत पोजेसिव थीं लेकिन अब उनके जाने के बाद पता नहीं कौन उनका ख्‍याल रखेगा और उन्‍हें फिल्‍मों और करियर को लेकर गाइड करेगा।

यूं अचानक से श्रीदेवी का जाना उनके परिवार वालों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक सदमा है। इस समय पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री गम में डूबी हुई है। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने फिल्‍मी करियर में 300 फिल्‍मों में काम किया था और उनकी आखिरी फिल्‍म शाहरुख खान के साथ जीरो है। जी हां, इस फिल्‍म में शाहरुख बौने के किरदार में नज़र आएंगें और यही श्रीदेवी की आखिरी फिल्‍म भी होगी।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago