यात्रा और खान-पान

मरने से पहले हर कोई ऋषिकेश में ये 10 एडवेंचर्स करना चाहेगा

ऋषिकेश में एडवेंचर्स – भारत में उत्तराखंड को सबसे रोमांचक शहरों और मुख्य तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।
यहां का ऋषिकेश शहर विश्व के योग राजधानी के रूप में भी प्रसिद्ध है और हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। लेकिन हिमालय की गोद में बसा ऋषिकेश एडवेंचर्स स्पोर्टस कैपिटल के रूप में भी विख्यात है।
ऋषिकेश में एडवेंचर्स – ऋषिकेश भारत में बैकपैकिंग और साहसिक खेल जैसे बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और राफ्टिंग के लिए एक लोकप्रिय स्थान के रूप में शुमार है।
आइए आपको बताते हैं ऋषिकेश में एडवेंचर्स के बारे में, जहां मरने से पहले आप जरूर करना चाहेंगे।
ऋषिकेश में एडवेंचर्स
1. बंजी जंपिंग
बंजी जंपिंग सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। यह ऋषिकेश से 25 किलोमीटर दूर चट्टानी नदी मोहनचत्ती में 83 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें एक ऊंचाई से एक बड़ी रस्सी के साथ कूदना होता है।
2. रिवर राफ़्टिंग
ऋषिकेश में रिवर राफ़्टिंग का अलग ही मजा होता है। यहां भारतीय पर्यटकों से अधिक विदेशी पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। राफ्टिंग अपने आप में ही एक एडवेंचर है, इस दौरान कई लोग नदी में भी बह जाते हैं।
3. एयर सफारी
ऋषिकेश में पैराग्लिडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग और एयर सफारी तीन सबसे लोकप्रिय एरोस्पोर्ट्स गतिविधियां हैं। एयर सफारी करते हुए आपको ऋषिकेश के जंगल, प्राकृतिक सुंदरता, नदियों और पहाड़ों के दर्शन होते हैं।
4. रॉक क्लिंबिंग
हिमालय में बसे ऋषिकेश को एडवेंचर हब माना जाता है। रॉक क्लिंबिंग भी उन्हीं में से एक है। रॉक क्लिंबिंग में पहाड़ों पर चढ़ना होता है। यह खेल आपकी सहनशक्ति और ताकत का का परिचय देता है।
5. फ़्लाइंग फॉक्स
फ़्लाइंग फॉक्स आमतौर पर एक समय में तीन व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। इसमें घाटी के एक छोर से दूसरे तक एक कठिन तार के माध्यम से पहुंचना होता है।
6. माउंटेन बाइकिंग
माउंटेन बाइकिंग में सड़कों से साइकिल चलाते हुए पहाड़ों पर चढ़ना होता है। यह एक लोकप्रिय खेल है, इसमें बहुत ताकत, फोकस और सहनशक्ति की आवश्यकता होती है।
7. वॉटर फॉल रैपलिंग
ऋषिकेश में वॉटर फॉल रैपलिंग का अपना अलग ही मजा है।
झरने में रैपलिंग करना सबसे रोमांचक और खतरनाक गतिविधियों में से एक माना जाता है।
8. प्रकृति की सैर
ऋषिकेश में प्रकृति की सैर या जंगल की सैर करते हुए आपको गंगा नदी शांत अविरल धारा और निर्मल सौंदर्य दर्शन होंगे। ऋषिकेश में प्रकृति की सैर के साथ, आप हिमालय की खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं।
9. रिवर क्रासिंग
वैली क्रासिंग की तरह ही रिवर क्रासिंग होता है। लेकिन यह बहुत ही खतरनाक होता है। नदी का बहाव तेज होने पर इसे क्रास न करें।
10. पेंटबॉल
हाल ही में पेंटबॉल ऋषिकेश में खेला जाने वाला लोकप्रिय खेल बन गया है। इसमें विरोधियों को पेंटबॉल के साथ मारकर उन्हें हटा दिया गया है। इसके लिए हेलमेट, सुरक्षा सूट और पेंटबॉल की आवश्यकता होती है।
ये है ऋषिकेश में एडवेंचर्स  –  तो पढ़ा ना आपने ऋषिकेश के इन 10 एडवेंसर्च के बारे में, अब देर किस बात की है। ऋषिकेश जाने के लिए अभी से पैकिंग करने शुरू कर दें।
S Mishra

Share
Published by
S Mishra

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago