ENG | HINDI

सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में मना रही हैं होलीडे, देखे मस्ती करती हुई उनकी फोटो

सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में

सोनम कपूर बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो अगर अभिनेत्री नहीं होती तो शायद लेखिका होती।

सोनम फिल्में में अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी रोमांटिक अदाओं से भी घायल कर देती है। इस वक्त सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर के साथ होलीडे मना रही है। इस समय सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में सल्जबर्ग के बर्फों में मस्ती कर रही है।

सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में सल्जबर्ग की बर्फों में मस्ती कर रही है। उन्होंने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है।

सोनम ने अभी हाल ही में दीपिका और प्रियंका चोपड़ा के बारे में कहा था कि मैं उनका मुकाबला नहीं कर सकती। जबकि सोनम ने कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड टैलेंट एजेंसी से साइन किया है। दीपिका और प्रियंका के बाद सोनम बॉलीवुड की तीसरी अभीनेत्री होंगी जो हॉलीवुड में काम करेंगी।

सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में

सोनम की बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों बहनें आस्ट्रिया की मार्केट में शॉपिंग करती नजर आ रही है।

सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में

सोनम जल्दी ही अपनी अगली फिल्म ‘वीरे द वेडिंग’ में करीना कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम के साथ स्वरा भास्कर भी है।

सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में

सोनम कपूर बिंदास अभिनेत्री है। वह जो भी बोलती है खुले दिल से बोलती है। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर वो अभिनेत्री नहीं बनती तो लेखिका बनती। वो मानती हैं कि उनके दिमाग में बहुत सी कहानियां चलती रहती है।

सोनम कपूर कई मैगजीन के कवर पेज पर भी जगह पा चुकी हैं। सोनम को तितलियों, परियों, रोमांटिक चीजें पसंद आती है।

सोनम ने अपने कैरियर की शुरुआत मॉडलिंग से किया था। मॉडलिंग में आज भी उनकी बराबर कोई नहीं।

ये है सोनम कपूर ऑस्ट्रिया में – फिलहाल सोनम आस्ट्रिया में छुट्टीयां मना रही है। जल्दी ही उन्हें बहुत से काम करने है। हॉलीवुड में भी उन्हें काम देखना है फिर बॉलीवुड में तो उनकी फिल्म जल्द ही आने ही वाली है।