ENG | HINDI

भारतीय आर्मी के जवान छोटे ही बाल क्यों रखते हैं ?

सैनिकों के बाल – हम सभी बालों के लिए नये-नये हेयर स्टाइल करवाते रहते हैं।

मगर आपने कभी सोचा है कि, सैनिकों के बाल एक समान ही क्यों होते हैं। उनके हेयरस्टाइल कभी क्यों नहीं बदलते ? ।

यदि सैनिकों के बारे में सोचा जाए तो उनके लिए सर्वोपरि कर्म, देश सेवा है जिसमें हर उस वस्तु का त्याग करना सिखाया जाता है। जो सैनिकों को उनके कर्म से पथभ्रष्ट न कर सकें। सैनिकों के इस देशहित लक्ष्य के आगे ही उनके हेयरस्टाइल को एकसमान रखने की यही मुख्य वजह है। हालांकि इसके अतिरिक्त कई कारण हैं। जो आप आगे विस्तार से पढ़ सकते हैं।

सैनिकों के बाल छोटे क्यों होते है ?

…जिससे सैनिकों को युद्ध में न आएं परेशानी

युद्ध में जाने से पहले सैनिकों को कई सारे गैजेट्स सिर पर पहनने होते हैं। जो वह लंबे बालों में सही से नहीं पहन सकते हैं। साथ ही युद्ध की समय-सीमा निर्धारित नहीं है। और युद्ध क्षेत्र में रहने की व्यव्स्था क्या है। इसका कोई अंदाजा सैनिकों को नहीं रहता है। इसलिए सैनिकों को छोटे बाल रखने होते हैं। यदि लड़ाई, गर्मी या बरसात या खाड़ीं देशों में छिड़ जाती है तो उनके लिए लंबे बाल परेशानी का सबब बन सकते हैं।

सैनिकों के बाल

…दुश्मन के साथ बल प्रयोग में न आए दिक्कत

युद्ध में शस्त्र व अस्त्र दोनों तरीकों से लड़ाई करनी होती है। इसलिए सैनिकों को दोनों में प्रवीण बनाया जाता है। युद्ध के दौरान जब दुश्मन के साथ हाथापाई का समय आता है। तो दोनों ही शरीर के किसी भी अंग को पकड़ सकते हैं। जिसमें लंबे बाल युद्ध के लिए पराजय का कारण हो सकता हैं। युद्ध में बल प्रयोग के दौरान सैनिकों को दिक्कत न हों इसलिए उनके छोटे बाल रखे जाते हैं।

सैनिकों के बाल

…सेना में रहें समानता

सेना में बालों को एक-समान रखने की वजह, उनके बीच समानता को बरकरार रखना है। आपने यह गौर किया हो कि सेना में अफसर से लेकर सैनिक या सेना में प्रक्षिक्षु के बाल एक समान ही रहते हैं।

सैनिकों के बाल

…कहीं लंबे बालों से निशाना चूक न जाए

सैनिक को युद्ध के बीच सटीक निशाना लगाना भी होता है। जो युद्ध में आवश्यक है। लेकिन लंबे बालों के मुंह में आना निशाने को भटका सकता हैं। सैनिकों के निशाने दुश्मन खेमे पर सटीकता से जाए। इसके लिए उनके बालों को छोटा रखा जाता है।

सैनिकों के बाल

…शस्त्र खराब न हो जाए

लंबे बालों से शस्त्र खराब होने का खतरा रहता है। कभी-कभार लंबे बालों के टूट कर राइफल या शस्त्र पर गिर जाने से वे खराब भी हो सकते हैं। तो यह एक अन्य वजह है सैनिकों के छोटे बालों को रखने के पीछे।

सैनिकों के बाल

इन वजहों से सैनिकों के बाल छोटे होते है –  तो सैनिकों के एक समान हेयरस्टाइल को देखकर, क्या आप पूछेंगे कि उनके बाल एक जैसे ही क्यों होते हैं ?।