ENG | HINDI

रेगिस्तान में बर्फ की बारिश का नजारा देखकर आप भी चौंक जायेंगे!

रेगिस्तान में बर्फ की बारिश

रेगिस्तान में बारिश होना तो दूर की बात है हम उम्मीद भी नहीं कर सकते कि कही पीने के लिए पानी मिल जाये।

ऐसे में कोई आप से कहे की रेगिस्तान में बर्फ की बारिश हो रही है !

यकीन करना थोड़ा मुश्किल जरुर है लेकिन ये सच है। पिछले दिनों ऐसा ही गजब हुआ है सऊदी अरब में। यह निश्चित रूप से आश्चर्यजनक घटना है।

1

अचानक हुई बर्फबारी की वजह से यहां का तापमान 0 डिग्री सेल्शियस से भी नीचे चला गया। मध्य व पश्चिमोत्तर सऊदी के इलाके बर्फ की चादरों तले ढक गए।

विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन की वजह से सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फ की बारिश हुई है।

हाल के दिनों में पूरी दुनिया पर ग्लोबल वार्मिंग का असर देखने को मिला है। जहां एक तरफ आर्कटिक की बर्फ पिघल रही है, वहीं सऊदी अरब भी इससे अछूता नहीं है।

5

वही सोशल मीडिया पर लोग रेगिस्तान में बर्फ की बारिश की खुबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर रहे है। वैसे हम आपको बता दे नबम्बर-दिसंबर के महीने में यहाँ का तापमान 20 डिग्री सेल्सिअस के आसपास रहता है।

सोचो धूप से तपते रेगिस्तान में अचानक से बर्फबारी होने लगे तो मौंसम तो सुहाना होगा ही।

फिलहाल सऊदी अरब के लोगो को कुछ दिनों के लिये तपती धूप से राहत मिल गयी है।