धर्म और भाग्य

सिख धर्म में पुरुषों के नाम में ‘सिंह’ और महिलाओं के नाम में ‘कौर’ क्यों लगाया जाता है?

दुनियाभर में कई धर्म और जाति के लोग पाए जाते है।

सभी धर्म अपनी खास मान्यताओं और रिवाजों के लिए अपनी एक अलग पहचान रखते है।

ऐसा ही एक धर्म है सिख धर्म।

बाकी धर्मों में जहाँ लोगों के अलग-अलग सरनेम होते वहीं सिख धर्म में सरनेम की जगह पुरुषों के नाम के साथ ‘सिंह’ लगाया जाता है, तो महिलाओं के नाम के साथ ‘कौर’ लगाने का रिवाज़ है। हालाँकि सिख धर्म में शुरू से ये रिवाज़ नही था, बल्कि बाद में इसे शुरू किया गया था।

आइये जानते है आखिर क्यों सरनेम की जगह सिंह और कौर लगाया जाता है।

सिंह और कौर क्यों?

सिख धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सन 1699 के आसपास भारतीय समाज में जातिप्रथा का इस कदर बोलबाला था कि ये एक-दूसरे के लिए अभिशाप बन गया था। जातिवाद की वजह से सिखों के दसवें गुरु ‘गुरु गोविन्द सिंह’ काफी चिंतित रहा करते थे। वे चाहते थे कि किसी भी तरह से ये कुप्रथा ख़त्म की जाए। इसलिए उन्होंने 1699 में वैशाखी का पर्व मनाया।

उस दिन उन्होंने अपने सभी अनुयायियों को एक ही सरनेम रखने का आदेश दिया, ताकि इससे किसी की जाति का पता ना चले और जातिप्रथा पर लगाम लग सके। इसलिए गुरु गोविन्द सिंह ने पुरुषों को ‘सिंह’ और महिलाओं को ‘कौर’ सरनेम से नवाज़ा।

कहा जाता है कि तभी सिख धर्म को मानने वाले पुरुष अपने नाम के साथ सिंह और महिलाएं अपने नाम के साथ कौर लगाती है।

इतना ही नहीं सिंह और कौर सरनेम लगाने का भी एक खास अर्थ भी होता है।

सिंह और कौर में सिंह का आशय होता है ‘शेर’ तो कौर का आशय होता है ‘राजकुमारी’।

गुरु गोविन्द सिंह जी चाहते थे कि उनके अनुयायी सिर्फ एक धर्म के नाम से जाने जाये ना कि अलग-अलग जाति से। इसलिए आप देखंगे कि सिख धर्म में जातिप्रथा ना के बराबर है लेकिन बाकी धर्म जैसे कि हिन्दू और मुस्लिम में जातिप्रथा की स्थिति काफी भयावह है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago