ENG | HINDI

मनु और नोहा… क्या ईसाई धर्म की कहानी हिन्दू ग्रंथों से चोरी की गयी है !

Matsya-protecting-Manu

लेकिन रुकिए समानताये यहीं खत्म नहीं होती.

मनु और नोहा में और भी कई बातें है जो मिलती है. जैसे मनु और नोहा दोनों के ही तीन संतानें थी. दोनों को ही धार्मिक ग्रंथों में तपस्वी और तेज़ वाले पुरुष बताया गया है.

इसके अलावा अगर प्राचीन भाषा की बात करे तो भी दोनों के एक ही होने के बहुत से साक्ष्य है.

जल के लिए प्राचीन शब्द ‘मा ‘ है इसका मतलब मनु का मतलब जल का नोहा. भारतीय ग्रंथों में प्रथम पुरुष को मनु कहा गया है विश्व की अलग अलग सभ्यताओं में भी प्रथम पुरुष को इसी प्रकार के नामों से जाना जाता है. जैसे Germaniac में MANUS शब्द है वहीँ Swedish में Manishka है.

ये दोनों ही शब्द मानव और मनुष्य से मिलते जुलते है.

Noah

इसी प्रकार प्राचीन मिस्र के राजा का नाम भी मनु से ही मिलता है और अंग्रेजी में MAN शब्द की उत्पत्ति भी संस्कृत के शब्द Manu से ही हुई है.

ये सब प्रमाण सोचने पर मजबूर करते है कि क्या सही में धरती पर जीवन की पुन: स्थापना मनु ने ही की थी और मनु की कहानी का अलग अलग धर्मों और सभ्यताओं में लगभग एक जैसे नाम और एक जैसे वर्णन से तो यही प्रतीत होता है कि दुनिया की सभी सभ्यताओं की उत्पत्ति मनु से हुई है और पूरी दुनिया ही मनु की वंशज है.

1 2 3 4