बॉलीवुड

हॉलीवुड स्टार्स को पीछे छोड़कर खूबसूरती के मामले में सबसे आगे निकली ये देसी गर्ल !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज ना सिर्फ बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं बल्कि हॉलीवुड में भी इन दिनों उनकी एक्टिंग का सिक्का चल रहा है.

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड डीवा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी अदायगी का जलवा बिखेर रही हैं. बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कामयाबी हांसिल करनेवाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कामयाबी का सिलसिला बदस्तूर जारी है.

हॉलीवुड में नाम कमाने के बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक और खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया है. प्रियंका ने हॉलीवुड में ना सिर्फ अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है बल्कि खूबसूरती के मामले में भी प्रियंका ने हॉलीवुड़ के कई बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है.

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना.

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक और कामयाबी हांसिल की है और प्रियंका की इस कामयाबी से ना सिर्फ उनके परिवार वालों का बल्कि हमारे देश का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया है.

दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा

हॉलीवुड की एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी कई मशहूर हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब अपने नाम कर लिया है.

अमेरिकन सोशल मीडिया ऐजेंसी बजनेट द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में प्रियंका सिर्फ पॉप स्टार बेयॉन्स से पीछे रह गई हैं. क्योंकि बेयॉन्स इस लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं.

आपको बता दें कि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मॉडल टेलर हिल हैं और उनके बाद चौथे नंबर पर वाटसन, पांचवे पर डकोटा जॉनसन और छठे नंबर पर हिलेरी क्लिंटन हैं.

एंजेलिना जोली खूबसूरती के मामले में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में असफल रहीं और उन्हें आठवां स्थान मिला है जबकि इस साल की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन बारहवें स्थान पर हैं.

सुपरमॉडल गिगी हदीद तेरहवें स्थान पर हैं और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला 21वें नंबर पर हैं.

प्रियंका ने अपने प्रशंसकों का किया धन्यवाद

दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला का गौरव हांसिल करनेवाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए अपने तमाम प्रशंसकों का दिल से धन्यवाद किया है.

34 साल की प्रियंका ने ट्विटर पर इस लिस्ट को शेयर किया और वोट करने के लिए अपने सभी प्रशंसकों का धन्यवाद किया. ट्विट में प्रियंका ने लिखा है कि बजनेट और वोट करनेवाले सभी लोगों को धन्यवाद.

प्रियंका को अपने प्रशंसकों का धन्यवाद करना भी चाहिए क्योंकि उन्हीं के प्यार और वोट के जरिए प्रियंका को दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला होने का यह गौरव प्राप्त हुआ है.

बहरहाल देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिए जाने पर हम भी उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि प्रियंका इसी तरह देश का नाम दुनियाभर में रौशन करती रहें.

Anita Ram

Share
Published by
Anita Ram

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago