बॉलीवुड

संजय लीला भंसाली की पद्मावति के अलावा ये हैं उनकी ऐतिहासिक फिल्में जिनपर छाया रहा विवाद

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म पद्मावति, रिलीज होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है।

जिसकी वजह निर्देशक का पद्मावति की कहानी से छेड़छाड़ है। भले ही संजय लीला भंसाली की यह फिल्म इन दिनों चर्चा में हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि पद्मावति से पहले निर्देशक की पिछली फिल्मों पर ऐसा विवाद हुआ था।

जी हां.. पद्मावति, संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म नहीं जिस पर विवाद उठ रहा है इससे पहले निर्देशक द्वारा बनायी बाजीराव मस्तानी व गोलियों की रास लीला-रामलीला पर भी ऐतिहासिकता को लेकर विवाद हुआ था।

1 – पद्मावति

यह फिल्म संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म है जिस पर पिछले कई वर्षों से सभी की नज़रे थीं, लेकिन जब फिल्म की रिलीज़ तारीख नजदीक आ रही है तो इस पर उठ रहा विवाद तेज हो रहा है।  फिल्म पर विवाद रानी पद्मावति की मूल कथा से छेड़छाड़ व तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना है।  जिस पर करणी सेना के साथ कई दल विरोध कर रहे हैं।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर व रणवीर सिंह है। इनमें दीपिका रानी पद्मावित की चरित्र में हैं जबकि शाहिद कपूर राजा रतन सेन व रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं। इसके अलावा इसमें अदिती राव हैदरी व जिम सर्ब भी हैं।

2 – बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी जो वर्ष 2015 में रिलीज हुयी थी। इसपर भी रिलीज से पहले विवाद हुआ था। इसमें मास्तानी की भूमिका में उसके वंशज ने विरोध दर्ज कराया था कि वह केवल नृतिका नहीं थी बल्कि वह तलवारबाजी में पारंगत थी लेकिन फिल्म में उनकी भूमिका सिर्फ नृतिका के तौर पर पेश की गयी है।  फिल्म में दीपिका पादुकोण को मस्तानी व रणवीर सिंह को बाजीराव की भूमिका में दिखाया गया था।

3 – गोलियों की रासलीला-रामलीला

यह फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुयी थी। इस पर विवाद फिल्म के टाइटल को लेकर उठा था जिसमें रामलीला को लेकर विरोध दर्ज हुआ। साथ ही रणवीर सिंह के चरित्र को लेकर भी कोर्ट की तरफ से ऑर्डर आए थे।

भले ही संजय लीला भंसाली की पद्मावति इन दिनों ऐतिहासिकता को लेकर विवादों से गुजर रही हो।  लेकिन निर्देशक की इससे पहले की फिल्मों पर विवाद भी रहा है।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago