ENG | HINDI

150 एकड़ में फैले सलमान खान के फार्महाउस की जानें हर खास बात

सलमान खान का फार्महाउस

सलमान खान का फार्महाउस – बॉलीवुड स्‍टार्स के घर वाकई में काफी खूबसूरत और शानदार होते हैं।

आपने शाहरुख खान और अमिताभ बच्‍चन के घर की तस्‍वीरें तो देखी ही होंगीं लेकिन आज हम आपको सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस के बारे में बताने जा रहे हैं।

अन्‍य स्‍टार्स के मुकाबले सलमान का रहने का तरीका थोड़ा अलग है। बाकी स्‍टार्स जहां अपने बंगले में रहते हैं वहीं सलमान अपार्टमेंट में रहते हैं। मुंबई में गैलेक्‍सी अपार्टमेंट के अलावा सलमान ने मुंबई के पनवेल में भी एक फार्महाउस खरीद रखा है।

जब कभी भी सलमान का रिलैक्‍स करने या मस्‍ती करने का मूड होता है तो वो अपने इस फार्म हाउस पर आ जाते हैं। इसके अलावा सलमान अपना बर्थडे भी यहीं मनाते हैं।

सलमान का ये फार्महाउस देखने लायक है। पनवेल में बने इस फार्म पर कई पार्टिंया और उनके कई सोशल इवेंट्स ऑर्गेनाइज़ किया जाता है।

सलमान की सुपरहिट फिल्‍म बजरंगी भाईजान के कुछ सीन्‍स भी इस फार्म में शूट किए गए थे।

इसके अलावा अपनी फिल्‍म सुल्‍तान के लिए भी उन्‍होंने यहीं ट्रेनिंग ली थी। सलमान ने इस फार्म हाउस का नाम अपनी बहन के नाम पर अर्पिता फार्म्‍स रखा है। ये फार्म 150 एकड़ में फैला है।

तस्‍वीरों को देखने के बाद आपको भी पता चल ही गया होगा कि सलमान यहां कितनी मस्‍ती करतें हैं और यहां वो अपने दोस्‍तों और परिवार के बच्‍चों के साथ आते रहते हैं।

ये है सलमान खान का फार्महाउस – इस फार्म पर पालतू जानवरों के लिए एक बड़ा एरिया रखा गया है। अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर और कई मेहमानों के साथ सलमान यहां हॉर्स राइडिंग का मज़ा भी लेते हैं। इस फार्म में एक जिम भी बना हुआ है जिसमें हर तरह की सुविधा उपलब्‍ध है। यहां का स्विमिंग पूल तक बहुत शानदार है।