ENG | HINDI

सलमान खान खाली समय में जो काम करते हैं वो काम अब प्रियंका भी करने लगी है !

सलमान की पेन्टिंग

सलमान की पेन्टिंग – बॉलीवुड के दबंग खान जो किसी पहचान का मोहताज नहीं।

ऐसा कोई ही होगा जो उनका दिवाना ना हो। लोग उनके दिवाने ऐसे ही नहीं है। उनमें जो काबिलियत है वो लोगों को अपना दिवाना बनवा देता है। दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान के हाथ में वो जादू है कि जो किसी चीज को छू लेते हैं वह सोना बन जाता है।

अपनी दरियादिली के लिए तो वो जाने ही जाते हैं। बींग ह्यूमन के नाम से उनकी एनजीओ है जिसके जरिए वह लोगों की सेवा भी करते हैं। जरुरत पड़ने पर वो खुद भी सेवा के लिए जाते हैं, लेकिन यह काम वो अपने व्यस्थ समय में ही निकालते हैं। फिर सलमान अपने खाली समय में क्या करते होंगे।

सलमान अपने खाली समय में पेंटिंग करते हैं।

उन्हें पेंटिंग करना इतना पसंद है कि वो जब भी समय मिलता है ब्रुश उठा लेते हैं और पेंटिंग शुरु कर देते हैं।

सलमान की पेन्टिंग स्वयं में इतनी अनूठी होती है कि जिसे देख आप दंग रह जाएंगे। उन्हें कलर मिक्स पेंटिग करना ज्यादा पसंद है। उन्होंने अपनी सभी पेंटिंग को पनवेल बंगलो में राखी हुई है। इन पेंटिग की कीमत लाखों और करोड़ों में है जिसे वो बेच कर मिलने वाले पैसों को अपनी एनजीओ बींग ह्यूमन को दान कर देते हैं।

सलमान की पेन्टिंग –

सलमान की सबसे पसंदीदा पेंटिंग ‘त्रिवीया’ है। इसमें मां और बच्चे का प्यार दो दर्शाया गया है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये लगाई गई थी जिसे सलमान ने सेल से हटा दिया था बाद में इसी पेंटिंग को 2.5 करोड़ रुपये में बेचा गया।

सलमान की पेन्टिंग आज गरीब लोगों की सेवा के काम आ रही है। वो पेंटिग करते हैं और उससे मिलने वाला सारा पैसा गरीबों की सेवा में लगा देते हैं। पेंटिंग करने वालों में सबसे खास बात यह होती है कि उनमें इमोशन कभी मरता नहीं है। वह भावनात्मक होते हैं। शायद उनकी यही कला उन्हें लोगों की सेवा के लिए प्रेरित करती है।

वहीं सलमान की इस कला से प्रभावित होकर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी उनके ही रास्ते पर चल रही है। उन्होंने भी अपना छुपा हुआ टैलेंट निकाला है और पेंटिंग शुरु कर दिया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह पेंटिंग कर रही है। इसमें उनको देख उनका पेंटिंग के प्रति रुची साफ दिखाई दे रही है।

ये है सलमान की पेन्टिंग का जादू – प्रियंका ही नहीं सोनाक्षी सिन्हां भी सलमान से प्रभावित हो पेंटिग के प्रति अपनी दिलचस्पी दिखा चुकी है। लगभग सभी बॉलीवुड स्टार की किसी न किसी में रुचि होती है जिसे वो खाली समय में करते हैं।