ENG | HINDI

क्या तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी से खुश नहीं हैं सैफ ?

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी – बॉलीवुड में शायद की किसी के बच्चे को इतना प्यार और पॉपुलैरिटी मिली हो जीतनी कि छोटे नवाब यानी करीना कपूर के बेटे तैमूर को मिल रही है. तैमूर हैं ही इतने क्यूट की हर जगह उनकी फोटो छपने लगी है.

कुछ साल पहले ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या की एक झलक पाने के लिए मीडिया के कैमरों को बहुत इंतज़ार करनी पड़ती थी. ऐश अपनी बेटी को इन सब से दूर रखती थीं. काफी समय तक ऐश ने मीडिया के सामने आराध्या की फोटो नहीं आने दी.

इतना ही नहीं कई बार तो ऐश्वर्या ने मीडिया को इस बात के लिए झकोरा भी.

छोटे नवाब तैमूर के केस में ऐसा नहीं है. उनके पैदा होते ही उनकी कई तस्वीरें वायरल होने लगी थीं. लोग झूठी तस्वीर बनाकर भी सोशल मीडिया पर डालने लगे थे. इसका एक मात्र कारण है कि छोटे नवाब अपनी माँ की ही तरह तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी इतनी हो गई  कि उनकी फोटो हर जगह छपने लगी है.

करीना ने भी कभी अपने बेटे को कैमरे से छिपाया नहीं. वो हमेशा उसकी फोटो खींचने दी. तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी का आज आलम ये है कि भारत में ही नहीं बल्कि तैमूर दुनिया के सबसे खूबसूरत बच्चे में से एक हैं और उनकी फोटो हर सोशल साइट्स पर पब्लिश होती ही रहती है. तैमूर की हर तरह की फोटो लोग पसंद करते हैं. अभी तैमूर एक साल के भी नहीं हुए हैं और उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई, कि सैफ के बाकी दोनों बच्चे इसके पीछे दबाने लगे.

तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी

सैफ अली खान को इस तरह की तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी पसंद नहीं है. एक इंटरव्यू में सैफ ने खुद कहा कि तैमूर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर वो बहुत पोपुलर हो रहा है, लेकिन मुझे ये सब पसंद नहीं.

असल में बात ये थी कि सैफ ने कहा कि उनकी सोच अब भी पुराने ज़माने की है. वो सोशल मीडिया पर इतने सहज नहीं बन पाते और बस इसलिए उन्हें ये सब इतना अच्छा नहीं लगता.

इसका मतलब सैफ को अपने बेटे तैमूर की बढ़ती पॉपुलैरिटी से प्यार तो है बस, सोशल मीडिया से प्यार नहीं है.