आपका भाग्य

खाने से जुड़े इन नियमों का पालन करेंगे तो आपको ज़िदंगी के हर मुकाम पर मिलेगी सफलता

क्या आप जानते हैं कि खाने से जुड़े कुछ ऐसे नियम होते हैं जो आपको सफल बना सकते हैं। ये नियम अगर आप अपनाएंगे तो बड़ी ही आसानी से आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी।

भोजन से जुड़े इन नियमों का पालन बहुत ज़रूरी है और अगर आप इन नियमों का सही तरह से पालन करते हैं तो आप को स्वास्थ्य और समृध्दि से संबधित कोई परेशानी कभी नहीं झेलनी पड़ती है।

आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि भोजन से जुड़ी ये बातें आपको पूरी तरह से बदल सकती हैं।

ये उपाय यूं तो बहुत छोटे हैं लेकिन आपकी किस्मत को पलटने की क्षमता रखते हैं। इन छोटे उपायों की मदद से आप किसी भी काम में सफलता पा सकते हैं। हिन्दू शास्त्रों में भी ऐसे कईं नियम वर्णित है।

इनमें से सबसे पहला नियम ये है कि जब भी कभी खाना खाने जाएं तो अपने हाथों और नाखूनों को साफ कर लें। हाथों और नाखूनों में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। दरअसल हिन्दू धर्म की मानें तो हमारा शरीर पांच तत्वों भूमि, जल, अग्नि, आकाश, वायु के संतुलन और समागम से बना है और हमारे हाथों की उंगलियां इन पांचों तत्वों का प्रतिनिधित्व करती है और इसलिए इन्हें साफ रखना चाहिए। इन पांच तत्वों के साफ रहने से ही हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

खाना खाने से पहले सबसे पहले भगवान को और मां अन्नपूर्णा को धन्यवाद करना चाहिए। भगवान को दोनों हाथों से नमन करना चाहिए और जो भोजन आप कर रहे हैं उसके लिए धन्यवाद करना चाहिए।

भोजन कमाने के लिए ही इंसान सारे संघर्ष करता है, दिन भर जतन करता है, ऐसे में भोजन को पूरा सम्मान देना चाहिए। भोजन खाने से पहले भगवान को धन्यवाद करना चाहिए।

साथ ही भोजन मंत्र का उच्चारण करना चाहिए, इससे खाना सही ढंग से पचता भी है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

अगर आप धन से संबधित सभी समस्याओं से निवारण चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको एक ही स्थान पर बैठकर भोजन करना चाहिए। भोजन से जुड़े नियमों का पालन करने से इंसान अन्‍न का आदर करता है और फिर जीवन में उसकी सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होते हैं।

अगर आपको बार-बार धन की हानि हो रही है, धन से संबधित समस्याएं आप फेस कर रहे हैं तो बिना देर किए आप इन बातों का पालन करने लगें। अपने जीवन में इन छोटी-छोटी बातों का पालन कर आप अपने जीवन को सुधार सकते हैं।

अगर आपको दोबारा भूख लग रही है तो उसी भोजन को दोबारा ना करें, इससे आयु कम होती है। इसके अलावा खाने की थाली में भोजन छोड़ना भी बहुत ही बुरा होता है। इससे धन, सम्पत्ति और समृध्दि का नाश होता है, तो हमेशा थाली में उतना ही भोजन परोसना चाहिए, जितना कि आप खा सकें। भोजन का आदर करेंगें तो आपको भी आदर और सम्‍मान मिलेगा।

शास्‍त्रों में भोजन के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने से इंसान को स्‍वयं ही फायदा मिलता है और उसे अपने जीवन में तरक्‍की और मान-सम्‍मान की प्राप्‍ति होती है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago