ENG | HINDI

आतंकियों के निशाने पर हैं RSS

आतंकी

पंजाब में जैश-ए-मोहम्द के आधा दर्जन से ज्यादा आतंकी होने के बाद से कई राज्यों में सुरक्षा मायनों से हड़कंप मच गया है।

इतना ही नहीं इन आतंकियों के साथ साथ जैश-ए-मोहमेद के आतंकी मूसा के होने की भी खबरें लगातार छाई हुई है। जिसके चलते दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इस मामले में सर्तकता रखना और अधिक इसलिए आवश्यक हो गया, जब इस खबर के ठीक एक दिन बाद ही पंजाब में आतंकी मूसा के देखे जाने के खबरें भी सुर्खियों में छाने के बाद अमृतसर में एक धार्मिक स्थल पर दो लोगों ने  अचानक बम विस्फोट कर दिया।

पंजाब में जैशमोहम्मद के आतंकी

आतंकियों की इस खबर के बाद से खुफिया एजेंसी ने भी इस बात पर खुलासा करते हुए कहा कि कई राजनैतिक दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवा संगठन की शाखाएं आतंकियों के निशाने पर हैं। इसके चलते देश के कई बड़े राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सूबे की खुफिया एजेंसी ने भी पंजाब पुलिस को एक लिखित पत्र सौपतें हुए सतर्क रहने को कहा है। साथ आरएसएस की शाखाओं को भी सर्तकर्ता बरतने के निर्देश दिए।

आतंकी

दिल्ली का रूख करना है आतंकियों का मिशन

पंजाब में आतंकी मूसा और जैश-ए-मोहम्द के 6 से 7 आतंकियों के होने की खबर के बाद से लगातार खुफियां एजेंसियों ने इनकी तालाश शुरू कर दी है। खुफियां एजेंसियों की माने तो यह सभी आतंकी अभी भी पंजाब में ही छुपे हुए है और इनका इरादा दिल्ली के अंदर दाखिल होने का है। इसी के साथ जांच एजेंसियों ने यह भी आशंका जताई है कि ये आतंकी फिरोजाबाद में भी छिपे हो सकते हैं। और ये उसी रास्ते दिल्ली का रूख करने की फिराक में हैं और राजधानी दिल्ली में किसी बड़ी घटना को भी अंजान दे सकते हैं।

आतंकी

दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हाई अलर्ट जारी करने के बाद अब फिरोजाबाद में भी नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। काउंटर इंटेलिजेंस ऑफ पंजाब के आईजी ने सभी पुलिस कमिश्र्नर और विभागों को पत्र लिख कर इस संबध में सूचना देते हुए आगाह भी किया है। जिसके बाद एहतियातन पुलिस को हर जिले में नाकाबंदी करने और सर्च अभियान चलाने के भी निर्देश दिये गए है। शहर में आने-जाने वाले सभी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही इन सभी जिलों के मुख्यालयों और राष्ट्रीय स्वयं सेवा संगठनों के मुख्यालयों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पंजाब में भी राजनीतिक पार्टियों की रैलियों के दौरान भी आतंकी हमले होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते हर तरह की राजनीतिक रैलियों और सभाओं के लिए भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि अमृतसर के राजासांसी में रविवार को निरंकारी भवन में सभा के दौरान ग्रेनेड हमला किया गया था।

इस हमले में करीबन तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इस हमले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने आश्रम पर हमला किया था।

Article Categories:
भारत