फैशन

अगर कुर्ती पहनने पर सब कहते है मोटी तो फॉलो करें कुर्ती पहनने के ये रुल्स !

कुर्ती पहनने के रुल्स – कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो कुर्ती कभी नहीं पहनती हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि वो कुर्ती में मोटी लगती है। मैं खुद कुर्ती इसलिए नहीं पहनती क्योंकि उसमें मोटी लगती हूं। खासकर तो लाइट कलर्स की कुर्ती मैं बिल्कुल भी नहीं पहनती।

लेकिन गर्मी ने दस्तक दे दी है। और कई लड़कियों ने तो कुर्तियां भी पहननी शुरू कर चुकी हैं। ऐसे में क्या किया जाए? क्या मोटी दिखने के डर से कुर्ती ना पहनें?

अगर ऐसा है तो कुर्ती पहनने का ये स्टाइल कैरी करें। इन स्टाइल्स से अगर आप कुर्ती पहनेंगी तो मोटी नहीं दिखेंगी। आज हम आपको बताने वाले हैं कुर्ती पहनने के ऐसे गोल्डेस रुल्स जिन्हें आजमाने के बाद आप कुर्ती में मोटी नहीं लगेंगी।

तो अगर कुर्ती में मोटी नहीं दिखना है तो कुर्ती पहनने के रुल्स आजमाएं।

कुर्ती पहनने के रुल्स

रखें साइज़ का ख्याल

कुर्ती पहनने का सबसे जरूरी रुल्स है कि आप अपने बॉडी शेप के अनुसार कुर्ती पहनें। ऐसी कुर्ती खरीदने से पहले हमेशा अपने साइज का ख्याल रखें। आजकल लड़कियां आलिया भट्ट से इंस्पायर होकर कुर्ती खरीदती हैं। लेकिन आलिया पर जो कुर्ती अच्छी लग रही है जरूरी नहीं कि आप पर भी वो कुर्ती अच्छी लगेगी।

इसलिए कुर्ती लेने से पहले अपना साइज़ जरूर चेक कर लें और उसी फिट के हिसाब से कुर्ती खरीदें।

चिपकने वाला कपड़ा ना पहनें

जींस और टीशर्ट में पतली दिखने वाली लड़कियां भी कुर्ती में मोटी लगती हैं। ऐसा फिटिंग कुर्ती पहनने के कारण होती है। अगर आप थोड़ी हैवी हैं तो कभी भी फिटिंग कुर्ती ना पहनें। या फिर इस तरह के फैब्रिक के कुर्ती ना पहनें जो आपके शरीर से चिपकते हैं। इसलिए हेल्दी लड़कियां स्पैनडेक्स, लायक्रा और टी-शर्ट मटेरियल की कुर्ती ना खरीदें। क्योंकि ऐसे फैब्रिक आपके बॉडी से चिपक कर आपकी पूरी बॉडी शेप को उभार कर दिखाते हैं। इससे आपके शरीर के पूरे कर्वस उबर कर दिखते हैं और आप मोटी दिखती हैं।

फ्लेयर-कट्स दिखाता है आपको बल्ज़ी

अगर आप फ्लेयर-कट्स कुर्ती पहनना चाहती हैं और आप थोड़ी हेल्दी हैं तो संभल जाएं… क्योंकि इस तरह की कुर्ती आपको थोड़ा बल्ज़ी लुक देगा। हेल्दी लड़कियों को अनारकली, ए-लाइन और फ्लेयर-कट्स वाली कुर्तियां नहीं पहननी चाहिए।
हैवी लड़कियों को स्ट्रेट कट वाली कुर्ती पहननी चाहिए। ये कट आपको अच्छी फिट भी देते हैं और इसमें आप स्मार्ट भी लगती हैं।
नोट- पीयर शेप बॉडी पर अनारकली, ए-लाइन और फ्लेयर-कट्स स्लिम लुक देता है।

समझदारी से चुनें बॉटम पीस

कुर्ती में स्लिम दिखने के लिए बॉटम पीस भी काफी मायने रखता है। इसलिए आप कुर्ती के साथ लेगिंग, पैंट्स, पलाज़ो और पटियाला अगर खरीदने वाली हैं तो सोच-समझकर चुनें।
जैसे की छोटी हाइट वाली हेल्दी लड़कियों को कुर्ती के साथ लेगिंग ही पहनने चाहिए। क्योंकि इससे वो छोटी भी नहीं दिखती हैं और उन्हें स्लिम लुक भी मिलता है।

हेवी कढ़ाई से दूर रहें

No doubt, कि कढ़ाई वाली कुर्तियां अच्छी लगती हैं। लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है तो हेवी कढ़ाई वाली कुर्ती खरीदने से पहले दस बार सोच लें। क्योंकि स्टार्च्ड कॉटन, चंदेरी या खड़ीकन जैसे मटेरियल आपकी बॉडी को भारी और बड़ा दिखाते हैं। दरअसल कढ़ाई वाली कुर्ती में पूरा ध्यान कढ़ाई पर जाता है इससे आपके शरीर पर भी पूरा ध्यान जाता है। इसलिए हैवी कढ़ाई वाली कुर्ती बिल्कुल भी ना पहनें। खासकर बड़े बॉर्डर, गोटा वर्क और हेवी एम्ब्रॉइडरी बॉडी को भारी दिखाती है।

ये है कुर्ती पहनने के रुल्स – तो कुर्ती पहनने समय इन रुल्स को फॉलो करें और कुर्ती में स्लिम दिखें।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago