ENG | HINDI

एक किस की वजह से रो पड़ी थी रेखा !

एक्‍ट्रेस रेखा का जीवन

एक्‍ट्रेस रेखा का जीवन – सालों से रेखा अपनी अदाओं और एक्टिंग से दर्शकों को लुभा रही हैं।

रेखा के‍ फिल्‍मी सफर से ज्‍यादा उनका निजी जीवन दिलचस्‍प रहा है। रेखा की लाइफ के बारे में जानने को उनके फैंस हमेशा उत्‍सुक रहते हैं लेकिन इस दीवा एक्‍ट्रेस के जिंदगी में इतने घुमाव हैं कि उन्‍हें समझना काफी मुश्किल है।

हाल ही में रेखा की बायोग्राफी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में रेखा के जीवन से जुड़े कई खुलासे किए गए हैं। इसमें उनके साथ धोखे से हुए किस से लेकर सास से मिली गालियों तक के कई किस्‍से हैं।

एक्‍ट्रेस रेखा का जीवन

अपनी खूबसूरती के लिए फेमस रेखा के साथ शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा वाक्या हुआ कि वो हैरान रह गई। फिल्‍म अनजाना सफर के सेट पर जो हुआ उसका अंदाज़ा रेखा को बिलकुल भी नहीं था। सेट पर रेखा रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहीं थीं। निर्देशक ने एक्‍शन बोला और एक्‍टर विश्‍वजीत ने रेखा की ओर बढ़कर उन्‍हें होंठों पर किस कर लिया।

रेखा को अपनी बाहों में जकड़ कर विश्‍वजीत उन्‍हें लगातार किस किए जा रहे थे और रेखा इसका विरोध भी नहीं कर पा रहीं थीं। 5 मिनट तक विश्‍वजीत रेखा को किस करते रहे। यूनिट के मेंबर्स की सीटियों की आवाज़ रेखा के कानों में पड़ी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और रेखा ने आंखें बंद कर ली।

एक्‍ट्रेस रेखा का जीवन – रेखा की बायोग्राफी में विनोद मेहरा से शादी के बाद उनके घर लौटने का भी एक दिलचस्‍प किस्‍सा जुड़ा है। कोलकाता में शादी करने के बाद जब रेखा और विनोद वापिस मुंबई आए तो रेखा को विनोद की मां का गुस्‍सा सहना पड़ा। जब डर से सहमी हुई रेखा अपने सास के पैर छूने के लिए झुकी तो वो पीछे हट गईं और रेखा को मारने के लिए चप्‍पल तक निकाल ली।

कुछ इस तरह रहा दीवा एक्‍ट्रेस रेखा का जीवन।