धर्म और भाग्य

भगवान कृष्ण को इन 2 कारणों की वजह से छोड़ना पड़ा था इंसानी शरीर!

श्रीकृष्ण के इंसानी शरीर छोड़ने के कारण – भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवनकाल में कई लीलाएं और चमत्कार किये।

लेकिन वे भगवान होकर भी इंसान थे क्योंकि उन्होंने एक इंसानी शरीर के रूप में जन्म लिया था और इंसानी शरीर नश्वर होता है, जिसे एक ना एक दिन त्यागना ही पड़ता है।

कहा जाता है कि भगवान कृष्ण को भी ये शरीर छोड़ना ही था और वेद-पुराणों में  श्रीकृष्ण के इंसानी शरीर छोड़ने के कारण बताएं गए।

श्रीकृष्ण के इंसानी शरीर छोड़ने के कारण – 

1 – पहल कारण

जब महाभारत का युद्ध खत्म हुआ तब युधिष्ठिर का राजतिलक हो रहा था। तब कौरवों की माता गांधारी ने कौरवों की मौत और महाभारत युद्ध के लिए श्रीकृष्ण को दोषी ठहराते हुए श्राप दिया। गांधारी ने कहा कि जिस तरह कौरवों के वंश का नाश हुआ है ठीक उसी तरह कृष्ण के वंश यदुवंश का भी नाश होगा और 36 वर्ष बाद कृष्ण को भी देह त्यागनी पड़ेगी। कहा जाता है कि इसी श्राप के चलते श्रीकृष्ण द्वारिका छोड़कर और यदुवंशियों को साथ लेकर प्रभास क्षेत्र में आ गये।

2 – दूसरा कारण

जब कई वर्ष बीत गए तब एक बार श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को शरारत सूझी।

सांब कुछ यदुवंशियों के साथ ऋषि दुर्वासा, वशिष्ठ और नारद के पास गर्भवती स्त्री का रूप बनाकर पहुंचा। सांब ने कहा कि वो गर्भवती है और उसे उसके बच्चे का लिंग जानना है। ऋषि इस शरारत से क्रोधित हो गए और उन्होंने श्राप दिया कि उसके गर्भ से एक मूसल का जन्म होगा जिससे पूरे यदुवंश का विनाश हो जायेगा। ऋषियों के इस श्राप से यदुवंशी घबरा गए और वे उग्रसेन के पास गए, उग्रसेन ने श्राप को विफल करने के लिए मूसल का चूरा करवाकर समुद्र में फिंकवा दिया। उस चूरे का एक टुकड़ा मछली निगल गई और बाकि मूसल समुद्र के किनारे घास के रूप में उग आई।

कहा जाता है कि श्राप से प्रभावित होकर यदुवंशी आपस में और नशे में एक-दूसरे पर घास से प्रहार करने लगे।

घास प्रहार करते समय मूसल का रूप ले लेती इसी कारण सारे यदुवंश का अंत हो गया। कहा जाता है कि मूसल का जो टुकड़ा मछली ने निगल लिया था वो एक बहलिए को मिल गया और उसने उसका तीर बना लिया। एक बार जब श्रीकृष्ण ध्यान में बैठे हुए थे तब वो तीर उनके पंजे पर जा लगा जिसे चमकता हुआ देख बहलिए ने हिरण की आँख समझ लिया था। इस तीर के लगने पर उन्होंने शरीर छोड़ दिया।

ये है श्रीकृष्ण के इंसानी शरीर छोड़ने के कारण – कहा जाता है कि इन्ही दो कारणों की वजह से भगवान कृष्ण को अपना इंसानी शरीर छोड़कर परलोक जाना पड़ा था।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago