ENG | HINDI

बॉलीवुड में आने से पहले इस सुपरस्टार अभिनेता की बेटी के साथ चला था रणवीर सिंह का चक्कर !

रणवीर सिंह का सीक्रेट अफेयर

रणवीर सिंह का सीक्रेट अफेयर – बॉलीवुड में रणवीर सिंह के कई अफेयर के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको उनके ऐसे सीक्रेट अफेयर के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में सनुकर आप चौंक जाएंगे।

जी हां, जिन धर्मेंद्र और उनके परिवार से सारी दुनिया डरती है.

रणवीर सिंह का सीक्रेट अफेयर – उसी धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना के साथ सालों तक रिश्ते में रहे  रणवीर सिंह।

सानिया मिर्जा की तस्वीरें

रणवीर सिंह का सीक्रेट अफेयर –

यह बात उस समय की है जब रणवीर बॉलीवुड में एंट्री के लिए हाथ-पैर मार रहे थे। उस वक्त अहाना उनसे मिली और दोनों में प्यार हो गया।

परिवार से छुपकर चल रहे उनके इस अफेयर की खबर जब हेमा के कानों में पड़ी तो हेमा ने धर्मेंद्र का नाम लेकर अहाना को काफी डराया धमकाया। हेमा ने अहाना से यहां तक कह दिया था कि यदि धर्मेंद्र को इस बात की भनक भी लगी तो वह रणवीर की हड्डियां तोड़ देंगे।

आपको बता दें कि सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि सनी देओल भी अहाना के आस-पास  किसी लड़के को फटकने नहीं देते थे।

पापा और भाई के डर के मारे ही अहाना ने रणवीर से दूरियां बनाई और आज यह जोड़ी एक दूसरे के सामने भी नहीं आती।

यहां तक कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य रणवीर सिंह से बात नहीं करता। कहने वाले तो यह भी कहते हैं कि रणवीर के हाव-भाव और उनका अंदाज हेमा को कतई पसंद नहीं था, इसलिए वह नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी टपोरी टाइप के दिखने वाले रणवीर के चक्कर में फंसे।

उस वक्त रणवीर की कोई खास पहचान भी नहीं थी। इसी के चलते दोनों में दूरियां आ गईं और रणवीर भी बॉलीवुड में आकर उन्हें भूल गए।

ये था रणवीर सिंह का सीक्रेट अफेयर !

आपको बता दें कि बॉलीवुड में आते ही रणवीर सिंह का नैन-मटक्का अनुष्का शर्मा के साथ शुरू हो गया था।

दोनों ने कई समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।