ENG | HINDI

रणधीर कपूर ने किया करिश्मा कपूर की दूसरी शादी करने का ये सनसनीखेज खुलासा !

रणधीर कपूर

कपूर परिवार को सुर्खियों की आदत सी हो गई है।

कभी करीना कपूर के बच्चे के नाम को लेकर तो कभी करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड की तीसरी शादी को लेकर।

अभी हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने अपने प्रेमिका प्रिया सचदेवा के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इस शादी के बाद ही यह कयास लगाने जाने लगा कि करिश्मा कपूर भी जल्द ही दूसरी शादी कर सकती है।

करिश्मा और बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के बीच बढ़ती नजदीकीयां लम्बे समय से सुर्खियों में है।

रणधीर कपूर

संजय की शादी के बाद से ही दोनों की शादी की खबरे आने लगी थी। करिश्मा ने बेशक इस मामले पर कुछ न बोला हो लेकिन उनके पिता रणधीर कपूर ने इन खबरों के बाद मीडिया में उनकी शादी को लेकर ब्यान दिया।

करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने करिश्मा की शादी की खबरों को निराधार बताया। उनकी माने तो करिश्मा को शादी की जरुरत नहीं है। वह अपने बच्चों की परवरिश पर पूरी तरह से ध्यान दे रही है। करिश्मा अपनी लाईफ में खुश है। रणधीर कपूर ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा- ‘’मैं कभी उससे दूसरी शादी के बारे में बात नहीं किया लेकिन अगर वह ऐसा विचार बनाती है तो मेरा आशीर्वाद हमेशा उसके साथ है।‘’

करिश्मा कपूर से संजय को समीरा और क्यान दो बच्चे हैं। वहीं संजय ने करिश्मा से पहले भी नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता संजय की पहली पत्नी थी जिसे तलाक देने के बाद कपूर ने करिश्मा से शादी रचाई।

करिश्मा कपूर अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्थ है। फिलहाल वो बॉलीवुड में भी लम्बे अरसे से नजर नहीं आ रही है। रणधीर कपूर कई बार कह भी चुके हैं कि हम कपूर परिवार सबसे पहले परिवार पर ध्यान देते हैं बाकि चीजें बात की बात हैं।

फिलहाल रणधीर कपूर अपने नाती-नातिन में व्यस्त हैं और करिश्मा बच्चों और संदीप तोशनीवाल में। उधर शैफ और करीना की  भी कैमिस्ट्री सही चल रही है। इस हैप्पी फैमिली में रणधीर कपूर के नजरिए से अभी किसी की जरुरत महसूस नहीं हो रही लेकिन अगर करिश्मा को महसूस होती है तो संदीप के लिए दरवाजें खुले हुए हैं।

फैसला करिश्मा को करना है।

Article Categories:
बॉलीवुड