ENG | HINDI

हो गया खुलासा, इस लड़की से ब्याह रचाने जा रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी की शादी

राहुल गांधी की शादी – अब सोशल मीडिया सबसे ज्‍यादा ताकतवर हो गया है।

इसके ज़रिए आप किसी की भी पर्सनल लाइफ के बारे में जान सकते हैं या तांकझांक कर सकते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सिलेब्रटीज़ और नेताओं का खूब मज़ाक उड़ाया जाता है।

केजरीवाल और आलिया भट्ट पर बनने वाले जोक्‍स तो आपने सोशल मीडिया पर देखे और पढ़े ही होंगें। मज़ाक बनने में कांग्रेस के सपूत राहुल गांधी भी कुछ कम नहीं हैं। राहुल गांधी की पॉपुलैररिटी इतनी ज्‍यादा है कि अगर वो किसी गरीब के घर खाना भी खा लें तो उस पर भी मीम्‍स बन जाते हैं और लोग खूब कमेंट भी करते हैं।

राहुल गांधी की बात करें तो अपने ऊपर बनने वाले जोक्‍स के अलावा अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। सलमान खान की शादी के बाद अगर देश और देशवासियों को किसी की शादी की चिंता है तो वो राहुल गांधी ही हैं।

अगर राहुल गांधी ट्विटर पर‍ किसी लड़की से बात कर लेते हैं या किसी के साथ फोटो तक खिंचवा लेते हैं तो उस लड़की का नाम राहुल गांधी से जुड़ जाता है और खबरें आने लगती हैं कि राहुल की उनसे शादी होने वाली है। हालांकि, कुछ समय बाद वो लड़की खुद सामने आकर इस खबर का खंडर कर देती है।

आज हम आपको राहुल गांधी की लाइफ से जुड़ी एक ऐसी ही खबर देने वाले हैं। जी हां, ये खबर उनकी शादी की है। भले ही राजनीति के गलियारों और मीडिया में राहुल की हर बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाता है लेकिन इस बार राहुल गांधी अपने मज़ाक की वजह से नहीं बल्कि और किसी वजह से छाए हुए हैं।

इनसे हो रही है राहुल गांधी की शादी

खबरों की मानें तो राहुल गांधी की शादी हो रही है – राहुल गांधी अपनी ही पार्टी की नेता अदिति सिंह के साथ शादी कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की कुछ तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं और दोनों का नाम साथ जोड़ा जा रहा है। इन फोटोज़ के साथ लिखा जा रहा है कि आखिर राहुल गांधी को अपनी पसंद की लड़की मिल ही गई।

अदिति सिंह ना केवल राहुल गांधी बल्कि उनके परिवार के भी काफी करीब हैं और प्रियंका गांधी के साथ भी उन्‍हें काफी घुलमिलकर बात करते हुए देखा गया है। इन्‍हें देखकर साफ समझ आता है कि अदिति गांधी परिवार के काफी करीब हैं लेकिन अब वो राहुल गांधी के कितने करीब हैं ये कहना थोड़ा मुश्किल है क्‍योंकि अब तक राहुल ने खुलकर इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है।

ये तो सोशल मीडिया है जो राहुल गांधी की शादी – राहुल गांधी और अदिति सिंह का मैच मेकिंग करवाने में लगा हुआ है। वैसे अगर आप अदिति सिंह की तस्‍वीरें देखेंगें तो खुद ही समझ जाएंगें कि उनका राहुल के साथ नाम क्‍यों जुड़ा है। अदिति सिंह युवा नेता हैं और बहुत खूबसूरत भी हें।

उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी की कमान संभाली हुई है और अगर सच में ये खबर पक्‍की निकली तो शायद अदिति कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

ये है राहुल गांधी की शादी की खबर. अब सची है या झूठी ये तो वक़्त ही बताएगा – ये तो वक्‍त ही बताएगा कि सोशल मीडिया की इस खबर में कितनी सच्‍चाई है।