सेहत

31 साल से नहीं ले रही है चीनी, अब कोई नहीं लगा सकता है इनकी उम्र का अंदाजा

वजन कम करने के लिए आपने सारे नुस्खे आजमा लिए होंगे।

लेकिन परिणाम वहीं जस का तस होगा। अगर आपको भी वजन घटाने में सफलता नहीं मिल रही है तो इस महिला ने जो ट्रिक आजमाया है वो आजमायें। यह महिला 31 साल से चीनी नहीं खा रही हैं। आज ये पूरी तरह से फिट हैं। इनको देखकर कोई इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

मीठा हर किसी को पसंद होता है। मीठे से शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन ये वजन बढ़ने का कारण भी है।

वजन कम करने के लिए –

अगर आप एक्सरसाइज व डायटिंग कर-कर के थक गए हैं और वजन है कि बिल्कुल भी कम नहीं हो रहा…  तो ये खबर केवल आपके लिए है।

वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारक मीठा होता है। मीठा हर किसी को पसंद है और यही पसंद वजन के बढ़ने का कारण भी होता है। दरअसल चीनी या मीठा खाने से शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है और जब इस एनर्जी का शरीर इस्तेमाल नहीं कर पाता है तो ये शरीर में चर्बी के रुप में इकट्ठी होने लगती है जो अंत में मोटापे का रुप ले लेता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए इस महिला ने 30 साल पहले चीनी खाना छोड़ दिया और आज इनको देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है।

कैरोलिन हार्ट्ज (Carolyn Hartz) ने लगभग 30 साल से चीनी को हाथ तक नहीं लगाया है। आज कैरोलिन 70 साल की हैं लेकिन उनको देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो इतनी उम्रदराज हैं। उनकी बॉडी ऐसी है, जैसी बॉडी पाने की हसरत उनसे आधी उम्र की लड़कियों की होती है।

खूब खाती थी चीनी

कैरोलिन को चीनी बहुत पसंद है और वो 30 साल पहले खूब चीनी खाती थीं। या यूं कह लें कि उन्हें इसकी आदत थी। इसलिए चीनी छोड़ने का फ़ैसला उनके लिए काफी मुश्किल था। लेकिन कैरोलिन ने धीरज से काम लिया और अपनी इच्छाशक्ति पर कंट्रोल किया। उसी का नतीजा है कि आज उनकी फ़िटनेस के सब कायल हैं।

केवल चीनी छोड़ना काफी नहीं

वैसे फिट बॉडी पाने के लिए चीनी छोड़ना अहम कारक है लेकिन केवल ये ही काफी नहीं है। इसके साथ बहुत सारी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि चीनी छोड़ने का मतलब है कि आपने अपने प्लेट में से एनर्जी के एक बहुत जरूरी स्रोत को निकाल दिया। ऐसे में आपको एनर्जी के अन्य स्रोत के बारे में जानकारी होनी चाहिए। कैरोलिना ने इन्हीं छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा। चीनी छोड़ने के बाद कैरोलिना नाश्ते में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन लेती हैं। चीनी की जगह वो स्वीटनर ज़िलोटल (Xylitol) का इस्तेमाल करती हैं।

पसंद का खाना-पीना छोड़ना जरूरी नहीं

कैरोलिन कहती हैं, ‘फ़िट रहने के लिए अपनी पसंद का खाना-पीना छोड़ना ज़रूरी नहीं। आपको केवल अपने वजन और खानपान के बारे में सचेत होने की जरूरत है।’ खानपान के अलावा फ़िट रहने के लिए नींद का भी ध्यान रखना ज़रूरी है। कैरोलिन रोज कम से कम 8 घंटे की नींद ज़रूर लेती हैं। कैरोलिन खुद एक स्वीटनर कंपनी की संस्थापक है और वे मीठे व स्वीटनर में अंतर समझती हैं।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली कैरोलिन कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। 30 साल की उम्र में कैरोलिन की नाक पर से कैंसर को हटाया गया था। तब से वो धूप के बुरे प्रभाव को समझती हैं और हमेशा उससे बचने की कोशिश करती रहती हैं।

वजन कम करने के लिए चीनी छोड़ दीजिये – तो ये है कैरोलिन की फिटनेस का राज। अगर आपको भी अपनी बढ़ती उम्र को बढ़ने से रोकना है तो आज से ही चीनी खाना बंद कर दें। दरअसल चीनी से मिलने वाली कैलोरी को जब हम बर्न नहीं कर पाते तो वो वसा के रूप में बॉडी में जमा होने लगता है। जिसके बाद मोटापा बढ़ता है। तो बंद करें चीनी और पाएं फिट बॉडी।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago