Categories: विशेष

भारत में वेश्यावृति के 5 अलग-अलग रंग!

वेश्यावृति विश्व के सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध व्यवसायों में से एक है|

हज़ारों सालों की कोशिशों के बावजूद भी इस व्यवसाय में ना ही तो कोई कमी आई है, ना ही इसके बंद होने के कोई आसार हैं|

लड़कियों का शोषण आम सी बात है और दुनिया का कोई क़ानून इसे बंद करवाने में सफल नहीं हुआ है| बस इसका रूप वक़्त के साथ बदलता रहता है और नए-नए नामों से इसे जाना जाता है|

भारत में वेश्यावृति मुख्य तौर पर ५ अलग रूप नज़र आते हैं जो इस प्रकार हैं:

1) वैश्यालय
यह सबसे पुराना और देखा-परखा रूप है| शहर के एक हिस्से में सारी वेश्याओं को इकठ्ठा करके उनसे देह व्यापर करवाया जाता है| इनमें जाने-माने वेश्यालय हैं दिल्ली की जी.बी.रोड, मुंबई का कमाठीपुरा और कोलकाता का सोना गाच्ची! सच मानिए तो इन सड़कों से गुज़रते हुए भी रूह काँप उठती है!

2) कॉल गर्ल या एस्कॉर्ट
यह वो वेश्याएं हैं जो लोगों के घर जाती हैं वेश्यावृति के लिए| इन में से कई ऐसी भी हैं जिन्हे लोग अपने साथ पार्टी-फंक्शन में भी ले जाते हैं और सेक्स के काम भी लाते हैं! उन्हें एस्कॉर्ट्स कहा जाता है! कॉलेज की सुन्दर लड़कियां थोड़ी सी आमदनी के लिए या शायद सिर्फ़ अपना घर चलाने के लिए इस तरह के धंधे में आ जाती हैं और फिर उनका बाहर निकलना नामुमकिन सा हो जाता है!

3) मॉडल/एक्ट्रेस
जी हाँ, फिल्म इंडस्ट्री चाहे जितनी मर्ज़ी गुहार लगा ले कि लड़कियां सुरक्षति हैं और देह का व्यापर नहीं होता, सच्चाई इस से बहुत परे है| आये दिन हम पढ़ते हैं कि फलां एक्ट्रेस या मॉडल वेश्यावृति करती हुई किसी होटल से गिरफ़्तार हुई| ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध में छुपा यह एक काला रहस्य है जो हज़ारों सपने लेकर फ़िल्मी दुनिया में आई कुंवारी लड़कियों को डस लेता है!

4) बार अटेंडेंट्स
यूँ तो सरकार ने बार्स में लड़कियों का नाचना-गाना बंद किया हुआ है लेकिन कितने ही अवैध बार देश भर में खुले हुए हैं| इतना ही नहीं, होटलों में काम करने वाली कितनी मासूम लड़कियों को बरगला के इस पेशे में ज़बरदस्ती झोंक दिया जाता है| लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं जो खुद इस पेशे में अपनी मर्ज़ी से आती हैं, जिन्हे आसानी से ज़्यादा दौलत कमाने का चस्का लग जाता है|

5) मसाज पार्लर
सभी मसाज पार्लर ख़राब नहीं हैं लेकिन उनकी आढ़ में छुप कर वेश्यावृति का व्यवसाय खुले-आम चला करता है| ऐसा नहीं की पुलिस कुछ जानती नहीं, बस इसे रोक पाने में असक्षम है क्योंकि इस सब के पीछे बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों का भी हाथ रहता है!

चूंकि इस व्यवसाय को रोकने में हर कोई नाकाम है, बेहतर है कि सरकार इसे एक वैध व्यवसाय का दर्जा दे दे ताकि वेश्याओं को इज़्ज़त से जीने का मौका मिल सके और एक कर्मचारी की तरह उनका हक़ उन्हें मिल जाए!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

4 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

4 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

5 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

5 years ago