संबंध

जिनसे प्रियंका करने जा रही हैं शादी वो इन हसीनाओं को कर चुके हैं डेट

निक जोनस – इन दिनों बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई हुईं हैं और इसका कारण उनकी फिल्‍में या इंटरनेशन स्‍टारडम नहीं बल्कि उनसे 10 साल उम्र में छोटा उनका ब्‍वॉयफ्रेंड है।

जी हां, खबरों की मानें तो इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने से इस साल छोटे निक जोनस को डेट कर रही हैं और बहुत जल्‍द शादी भी करने वाली हैं।

कुछ दिनों पहले ही प्रियंका निक के साथ भारत आई हैं। मुंबई की सड़कों पर दोनों को हाथों में हाथ डाले देखा गया था। फिलहाल दोनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, अभी तक प्रियंका ने निक के साथ अपने रिलेशनशिप की बात कबूल नहीं की है।

खबरों की मानें तो प्रियंका से पहले निक 8 अलग-अलग अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं। जी हां, आज हम आपको उन्‍हीं एक्‍ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्‍हें निक प्रियंका से पहले डेट कर चुके हैं।

माइली सायरस

निक की पहली गर्लफ्रेंड माइली सायरस थी। तब निक की उम्र महज़ 13 साल थी। साल 2006 में इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक चैरिटी इवेंट में हुई थी।

सेलेना गोमेज़

माइली से अलग होने के बाद साल 2008 में निक का दिल पॉप स्‍टार सेलेना गोमेज़ पर आ गया। यहां भी निक ज्‍यादा समय तक टिक नहीं पाए और दोनों का ब्रेकअप हो गया। कुछ महीनों के बाद ही साल 2009 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ओलिविया कल्‍पो

ओलिविया के साथ निक का रिलेशनशिप थोड़ा लंबा चला था। इनका रिश्‍ता 2013 में शुरु हुआ था और 2 साल बाद 2015 में जाकर इनका रिश्‍ता खत्‍म हो गया।

केंडाल जेफर

खबरों की मानें तो साल 2015 में निक ने केंडाल को डेट करना शुरु किया था। हालांकि, दोनों ने कभ इस बात को पब्लिकली कबूल नहीं किया था।

केट हडसन

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि प्रियंका उम्र में निक से 10 साल बड़ी हैं लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब निक अपनी से इतनी बड़ी उम्र की किसी महिला को डेट कर रहे हैं। वो साल 2015 में अपने से 14 साल बड़ी केट हडसन को डेट कर चुके हैं।

लिली कोलिन्‍स

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में निक लिली को डेट कर रहे थे और इन दोनों का रिश्‍ता एक साल तक भी नहीं चल पाया था।

जॉर्जिया फॉलर

साल 2017 में निक के जॉर्जिया को डेट करने की खबरें आईं थीं। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्‍चाई थी, ये तो कोई नहीं बता सकता।

प्रियंका चोपड़ा

इतनी लंबी लिस्‍ट के बाद अब नंबर आता है भारत की शान बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का। क्‍वांटिको के इस स्‍टार से प्रियंका को प्‍यार हो गया है। हालांकि, दोनों ने खुलकर अब तक अपने प्‍यार की मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों हर जगह एकसाथ दिखाई देते हैं।

निक जोनस अमेरिकी सिंगर और एक्‍टर हैं। क्‍वांटिको के सेट पर प्रियंका की मुलाकात निक से हुई थी। भले ही दोनों की उम्र के बीच बहुत फासला हो लेकिन दोनों एकसाथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। प्रियंका निक को अपने परिवारे से मिलवाने भारत भी लाई हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago