ENG | HINDI

इन 6 लोगों के साथ इश्क लड़ा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स – अपनी खूबसूरती और एक्‍टिंग के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्‍हें बॉलीवुड तो क्‍या हॉलीवुड में भी खूब पसंद किया जाता है। अपने फिल्‍मी करियर में प्रियंका का दिल कई लोगों पर आया और टूटा भी।

आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स और प्रियंका के एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड्स के बारे में बता रहे हैं।

1 – असीम मर्चेंट

फिल्‍मों में आने से पहले प्रियंका असीम मर्चेंट को डेट कर रहीं थीं। लेकिन जैसे ही प्रियंका को पॉपुलैरिटी मिली उन्‍होंने असीम का साथ छोड़ दिया।

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स

2 – अक्षय कुमार

अपने करियर के शुरुआत समय में प्रियंका ने अक्षय के साथ कई हिट फिल्‍में दीं और इस दौरान इन दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी बहुत गर्म थीं। बात तो यहां तक पहुंच गई थी कि अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल ने उन्‍हें तलाक तक की धमकी दे डाली थी। तब जाकर अक्षय ने प्रियंका से किनारा करना ही बेहतर समझा।

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स

3 – हरमन बावेजा

अक्षय के बाद प्रियंका की जिंदगी में आए हरमन। एक साल तक डेट करने के बाद प्रियंका ने हरमन के डूबते करियर को देख उनसे भी ब्रेकअप कर लिया।

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स

4 – शाहिद कपूर

कमीने की शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। खबरें तो य‍हां तक उड़ने लगीं थी कि गोवा में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान दोनों ने सगाई कर ली है। फिर अचानक से इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद ही शाहिद ने मीरा से शादी का मन बनाया।

5 – शाहरुख खान

अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल की तरह गौरी खान ने भी शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत दी थी और गौरी की वजह से ही अब शाहरुख अपनी जंगली बिल्‍ली प्रियंका के साथ फिल्‍म नहीं करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स

6 – गेरार्ड बटलर

गेरार्ड बटलर जब भारत आए थे तो वो प्रियंका के घर पर ही रूके थे और प्रियंका ने उनके आने की खुशी में एक पार्टी भी दी थी।

ये है प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स – इस तरह बला की खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लव लाइफ को जीया और प्‍यार और ब्रेकअप में उलझी रहीं। फिलहाल, प्रियंका सिंगल हैं और अपना ज्‍यादातर वक्‍त विदेश में ही बिताती हैं।