ENG | HINDI

प्रियंका चोपड़ा ने भाई के साथ शेयर कर दी ऐसी जगह की सेल्फी कि मच गया बवाल

प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन के लिए बर्लिन में थीं।

वहां पर उनकी मां और उनके भाई भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। प्रियंका ने मां और भाई के साथ् कई तस्वीरें खिंचवाई और फैंस को पोस्ट की।

वैसे तो उनकी मां के साथ ली गई उनकी तस्वीर ने भी काफी विवाद किया, लेकिन भाई सिद्धार्थ के साथ बर्लिन के होलोकॉस्ट मेमोरियल पर ली गई प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी ने उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल करवा दिया।

प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी

जैसे ही भाई सिद्धार्थ के साथ् प्रियंका ने सेल्फी पोस्ट की वैसे ही ट्विटर यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई फैंस ने प्रियंका की सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, “क्या प्रियंका का होलोकॉस्ट मेमोरियल पर सेल्फी लेना सम्मानजनक है।”

उनकी इस तस्वीर पर इतना हाय—तौबा मच गया कि प्रियंका ने अपने अकाउंट से इन सेल्फीज को डिलीट कर दिया।

आपको बता दें कि होलोकॉस्ट मेमोरियल यूरोप के उन लाखों यहूदियों की याद में बनवाया गया है, जिनका मर्डर सेकंड वर्ल्ड वॉर के समय एडोल्फ हिटलर ने करवाया था। अप्रैल 2003 में इसक निर्माण शुरू हुआ था और दिसंबर 2004 में यह बनकर तैयार हो गया। 10 मई 2005 में इसका लोकार्पण हुआ और इसके दो दिन बाद इसे पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। इसलिए जब लोगों ने देखा कि प्रियंका ने वहां पर सेल्फी ली है तो उनका खून खौल उठा। हालांकि हैरानी की बात यह है कि हर वक्त सोशल मीडिया से ट्रोल करते हुए लोगों से पंगा लेने वाली प्रियंका ने इस बार चुपचाप अपनी तस्वीर डिलीट कर दी। प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी अब नहीं है ।

ये था प्रियंका चोपड़ा की सेल्फी का बबाल – आपको बता दें कि अपनी फिल्म बेवाच के चलते प्रियंका ने हॉलीवुड मीडिया में भी पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खिंया बटोरी हैं।

हालांकि उनकी यह फिल्म उनके भारतीस फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई है। लोगों ने उसे महत एक हॉलीवुड कॉपी कहकर नकार दिया।