संबंध

करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की यह अभिनेत्री बनी तीसरी पत्नी

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर आखिर अपनी प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंध ही गए।

पांच सालों से संजय और उनकी नई पत्नी प्रिया सचदेवा रिलेशनशिप में थे। बहुत लम्बे समय से रिलेशनशिप मे रहने के बाद दोनों की शादी बहुत ही सामान्य तरीके से कोर्ट में हुई।

इस शादी में परिवार के कुछ खास सदस्य ही मौजूद थे।

पिछले साल करिश्मा से तलाक के बाद दोनों के रिश्तों को शादी के बंधन में बंधने का रास्ता साफ हो गया था। प्रिया सचदेवा और संजय कपूर पहली पार न्यूयार्क में मिले थे। उसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रिया सचदेवा और संजय कपूर की शादी का रिसेप्शन भी न्यूयार्क में रखा जाएगा जिसमें परिवार के खास सदस्य और कुछ दोस्त शिरकत करेंगे।

करिश्मा कपूर से संजय को समीरा और क्यान दो बच्चे हैं। वहीं संजय ने करिश्मा से पहले भी नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता संजय की पहली पत्नी थी जिसे तलाक देने के बाद कपूर ने करिश्मा से शादी रचाई।

वैसे संजय की यह तीसरी तो प्रिया सचदेवा की यह दूसरी शादी है। प्रिया भी संजय से पहले विक्रम चटवाल की पत्नी रह चुकी है। विक्रम मुम्बई में होटल मालिक है।

वहीं तलाक के बाद करिश्मा ने भी संदीप तोशनीवाल के साथ नजदीकीयां बढ़ा दी है। दोनों को अकसर एक साथ देखा जाने लगा है। हो सकता है जल्द ही करिश्मा भी शादी के सूत्रों में बंध जाए।

संदीप तोशनीवाल एक बिजनेसमैन है, जिन्हें करिश्मा के साथ विभिन्न पार्टियों में देखा गया है।

संजन ने अपनी शादी को गुप्त रखा। प्रिया सचदेवा की बहन चारु सचदेवा ने सोशल साईट इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की जिसमें संजय और प्रिया एक साथ थे। इस पोस्ट में चारु ने लिखा कि मिस्टर और मिसेज जे…..

संजय और प्रिया पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में है। उनका रिश्ता कितने सालों तक बना रहता है यह तो दोनों ही समझते होंगे। संजय इस बार इस रिश्ते में टिक जाएंगे या फिर मीडिया को उनकी चौथी शादी की खबरें कहीं से मिलेगी यह तो भविष्य में ही पता चलेगा। फिलहाल तो हम उन्हें इस नए रिश्ते की शुभकामनाएं ही दे सकते हैं।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago