ENG | HINDI

सलमान खान के गानों पर थिरके न्यूजीलैंड के पुलिसवाले!

दबंग खान

दबंग खान के लिए उनके फैन की दिवानगी किसी जनून से कम नहीं है।

इनके दिवाने सिर्फ भारत में नहीं विदेश में भी है। सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंज पुलिसकर्मी का एक वीडियों वायरल हुआ है। इस विडियों में पुलिसकर्मी सलमान खान के गाने पर डांस करते दिखे। इस वीडियों में सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुलतान का गाना ‘बेबी को बस पसंद है’ और दबंग-2 के गाने पर जमकर थिरके।

यह वीडियों फेसबुक पर एक पत्रकार ने पोस्ट किया है।

इस वीडियों को अब तक साढ़े सात लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। कई हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर भी किया है।

दबंग खान के नाम से प्रसिद्ध सुपरस्टार सलमान खान अपने अभिनय के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। यही कारण है कि उनके फैन उनके लिए पागल रहते हैं। खान मीडिया में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपनी शादी को लेकर तो कभी अपने फैन की वजह से।
यह वीडियों को देख आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे।

देखे वीडियो —

 

Article Categories:
बॉलीवुड