ENG | HINDI

किंग कोबरा से भी ज्यादा खतरनाक है ये पेड़ जो चंद मिनटों में लेता है जान !

ज़हरीला पेड़

ज़हरीला पेड़ – इंसान के लिए पेड़-पौधे किसी वरदान से कम नही हैं क्योंकि ये हमे जीवित रखने के लिए ऑक्‍सीजन प्रदान करते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी पेड़-पौधे हैं इंसान को मौत के घाट उतार सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे ही ज़हरीला पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका ज़हर चंद मिनटों में ही किसी इंसान की जान ले सकता है।

कोबरा से भी ज्‍यादा ज़हरीला है ये ज़हरीला पेड़ –

सरबेरा ओडोलम नाम का यह पेड़ दिखने में जितना खूबसुरत है उतना ही जानलेवा भी है।

इसे सुसाइड ट्री के नाम से भी जाना जाता है। कई लोगों का मानना है कि यह पेड़ किंग कोबरा के ज़हर से भी ज्‍यादा  जहरीला है।  यहां तक कि ये किसी भी हष्‍ट-पुष्‍ट आदमी की मिनटों में जान ले सकता है। यह पेड़ भारत व दक्षिण-पूर्व एशिया के कई अन्य देशो में पाया जाता है। सरबेरा ओडोलम पेड़ बेहद जहरीला व खतरनाक है। इसे कई बार लोगों की जान लेने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

हर हफ्ते हो जाती है एक व्यक्ति की मौत

यह पेड़ एक हफ्ते में कम से कम एक व्यक्ति की जान ले ही लेता है। इस पेड़ के बीज पर कई एक्सपैरिमैंट किए जा चुके हैं। शोधकर्ताओ की रिपोर्ट की मानें तो विश्व के अन्य ज़हरीले पेड़ों के मुकाबले सरबेरा ओडोलम अधिक ज़हरीला पेड़ है। शोधकर्ताओ के मुताबिक इस पेड़ के बीज में सरबेरीन नाम का तत्व पाया जाता है जो विषैला होता है।

भारत में कहते हैं सुसाइड ट्री

इस पेड़ की थोडी सी मात्रा से ही किसी भी व्यक्ति की मौत कुछ ही घंटो में हो सकती है। सरबेरा ओडोलम पेड़ शरीर के अन्दर जलन, सिरदर्द, उल्‍टी, अनियमित धड़कन और डायरिया जैसी जानलेवा परेशानियां खडी कर सकता है और इस पेड़ के बारे में यह भी माना जाता है कि शरीर पर इसके ज़हर का निशान ढूंढना बेहद मुश्किल होता है। यह पेड़ भारत में सुसाइड ट्री के नाम से जाना जाता है।

देखा आपने इंसान को जीवन देने वाले पेड़ भी कितने जानलेवा हो सकते हैं।