ENG | HINDI

आंखों के रंग से जानिए व्यक्ति के स्वभाव से जुड़ी रोचक बातें !

आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव

आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव – कहते हैं कि आंखें दिल की ज़ुबान होती है, जो बातें अक्सर आप खुलकर नहीं कह पाते, उन्हे आपकी आंखें बड़ी ही बेबाकी के साथ बयां कर देती हैं।

वैसे आंखे बोलती हैं ये तो आपने अक्सर ही सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंखों का कलर भी काफी कुछ बोलता है।

जी हां, आपकी आंखें किस रंग की हैं ये बात आपके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ बताती है। आंखों के रंग से आप बड़ी ही आसानी से किसी शख्स की पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव – किस रंग की आंखों वाले व्यक्ति में क्या खूबियां होती हैं।

काले रंग की आंखें-

जिन लोगों की आंखों का कलर काला होता है, ऐसा समझिए कि उनकी आंखों में आपके कितने भी सीक्रेट छिपे रह सकते हैं। ये लोग विश्वास पात्र होते हैं और कभी भी किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं। ब्लैक आईज़ वाले लोग अगर किसी को कोई सलाह देते हैं, तो वो अपने अनुभव के आधार पर देते हैं। रिश्तों में किसी भी प्रकार का छल कपट या दिखावा इन्हे बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

हरे रंग की आंखें-

जिन लोगों की आंखों का कलर हरा होता है, ऐसे लोग बहुत ही यूनिक होते हैं। आंखों के रंग की तरह ये लोग भी काफी रेयर होते हैं। ये लोग थोड़े आलसी भी होते हैं। इन लोगों का स्वाभाव बाकी सभी से अलग होता है और अगर एक बार कोई इनके करीब आ जाएं तो फिर दूर जाना बहुत ही मुश्किल होता है।

आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव

भूरे कलर की आंखें-

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन लगभग 55 प्रतिशत लोगों की आंखों का कलर ब्राउन ही होता है। इन लोगों को बन-संवर कर रहना बहुत पसंद होता है। ये लोग किसी के आकर्षण में या किसी भी प्रकार के नशे में जल्दी नहीं पड़ते हैं क्योकि ये सबसे अलग होते हैं।

आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव

हेज़ल रंग की आंखे-

हेज़ल आंखों वाले लोगों का व्यक्तित्व काफी रहस्यमयी होता है। आप अगर इनके बहुत करीबी हैं, तभी आप इनको समझ सकते हैं वरना नहीं। ये लोग काफी खुले विचारों के होते हैं। इनका व्यक्तित्व कईं खूबियों से भरा होता है। ये बहुत ही दयालु होते हैं और किसी की भी मदद को तत्पर हो जाते हैं।

आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव

नीले रंग की आंखें-

नीले रंग की आंखों वाले लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनका व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से ये हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। ये किसी पर भी बहुत सोच-समझ कर यकीन करते हैं। इनमे इंसान को परखने की बहुत बड़ी खूबी होती है।

आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव

इस तरह से आंखों के रंग से व्यक्ति का स्वाभाव जान सकते है – तो बस इनमे से ढूंढ लीजिए कि आपकी और आपकी फेवरेट वन्स की आंखों का क्या रंग है और उसी अनुरूप उनके स्वाभाव से जुड़ी वो बातें जान लीजिए जो शायद आपको नहीं पता।