विशेष

आज से 25 साल पहले 3000 करोड़ रुपये सप्ताह में कमाता था यह व्यक्ति

पाब्लो एस्कोबार – पैसा एक ऐसी जरुरत हैं जिसके लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं।

यही वजह है दुनिया में सबसे ज्यादा भष्टाचार है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो पैसा कमाने के लिए किसी भी रास्ते को अपनाने से पीछे नहीं हटते। इस सब के बावजूद सही या गलत रास्ता अलग बात है, कुछ किस्मत भी होती है वरना हर गलत रास्ते पर चलने वाला अमीर हो जाता।

दुनिया में एक ऐसा व्यक्ति भी हुआ है जिसके हफ्ते की कमाई लगभग तीन हजार करोड़ रुपये थी। जाहिर है यह सही तरीके से तो नहीं होगा लेकिन गलत से ही सही पर वह इतना कमाता था।

इस शक्स के बारे में बताया जाता है कि एक बार जब इसकी बेटी को ठंड लगी तो उसने पैसों को आग लगा दी थी। दरअसल बेटी को ठंड के कारण हाइपोथर्मिया हो गया था। बस फिर क्या था इस अमीरजादे बाप ने तेरह करोड़ रुपये को आग गलाकर बेटी के लिए आग का इंतजाम किया था।

हम जिस पाब्लो एस्कोबार की बात कर रहे हैं उसे कोकीन की दुनिया का किंग कहा जाता है। कोलम्बिया का ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार अपने समय का सबसे ज्यादा फेमस और खतरनाक कोकीन किंग रहा है। यह इतना खतरनाक था कि इसके आगे कोलम्बिया के पुलिस तक की हिम्मत नहीं होती थी।

इसके कोकीन का व्यापार इतना बड़ा थी कि अमेरिका का 80 प्रतिशत कोकिन का बिजनेस इसके हाथ में था। फोर्ब्स मैगजीन में दुनिया के सबसे अमीर लोगों में पहले नम्बर पर थे।

कोकीन की दुनिया में 1970 में कदम रखने के बाद बहुत ही कम समय में उसने किंग की कुर्सी हासिल कर ली।

पाब्लो एस्कोबार कितना भी गलत काम करता हो लेकिन उसे शोहरत दान के कारण मिली। पाब्लो एस्कोबार साल मे अरबो रुपये दान के रुप में देता था यही कारण है कि गरीब लोगों में वो बहुत पॉपुलर था। इसके अलावा उन्हें फुटबॉल बहुत पसंद था इसलिए वो कई फुटबॉल क्लब में भी पैसा लगाते थे।

पैसा बहुत से लोगों ने कमाया लेकिन अपने टाइम में इन्होंने जितना कमाया उसका अपना ही रिकोर्ड है। इन सब के बावजूद गलत तरीके के पैसा कमाना किसी कामयाबी की निशानी नहीं है। पाब्लो एस्कोबार की आखिर 1993 में कोल्मबिया पुलिस के गोलियों के हाथो ही मौत हुई। इस तरह दुनिया के सबसे अमिर कोकीन माफिया का अंत हो गया।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago