ENG | HINDI

दुनिया की सबसे पुरानी ब्रेड, हजारों साल पहले कैसे बनी होगी?

सबसे पुरानी ब्रेड

सबसे पुरानी ब्रेड – ब्रेड की बात करें तो उसमें रोटी से लेकर डबल रोटी तक शामिल होती है। ब्रेड कई तरह के अनाज से बनती है और बाजार में ब्रेड की कई वैरायटीज उपलब्ध होने लगी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे पहली ब्रेड कब बनी होगी?

हाल ही में पुरातत्व वैज्ञानिकों को एक ब्रेड के अवशेष मिले हैं, जो कई हजार साल पुराने हैं और यह अब तक की सबसे पुरानी ब्रेड बताई जा रही है। इस ब्रेड के बारे में और भी कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं।

चलिए आपको भी बताते हैं सबसे पुरानी ब्रेड और उसकी मजेदार बातें –

सबसे पुरानी ब्रेड –

जॉर्डन में मिले अवशेष

सबसे पुरानी ब्रेड

पुरातत्व वैज्ञानिकों को जॉर्डन के एक पुरातत्वीय स्थल पर जली हुई समतल ब्रेड के अवशेष मिले हैं। जांच में पता चला है कि ये अवशेष करीब 14,400 साल पुराने हैं। इन अवशेषों की खोज यूरोपियन शोधकर्ताओं ने की। जिनमें यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन व द यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के विशेषज्ञ शामिल थे।

सबसे चौंकाने वाली बात

सबसे पुरानी ब्रेड

14,400 वर्ष पुरानी इस ब्रेड के बारे में सबसे चकित करने वाला तथ्य यह है कि ये ब्रेड कृषि के अस्तित्व में आने से लगभग 4000 साल पुरानी है। यह आश्चर्य की ही बात है कि उस दौर में शिकार पर निर्भर रहने वाले हमारे पूर्वज ब्रेड भी पकाने लगे थे।

इस तरह के अनाज का हुआ उपयोग

सबसे पुरानी ब्रेड

अवशेषों का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि उस दौर में ब्रेड जंगली अनाजों से बनाई जाती थी। जिनमें जौ व गेहूं आदि के जंगली रूप शामिल थे। इन्हें उगाकर, छानकर और फिर गूथकर बनाया जाता था।

खास मौकों पर पकाया जाता था

सबसे पुरानी ब्रेड

इस खोज से जुड़े एक विशेषज्ञ के अनुसार, “ब्रेड बनाने में बहुत मेहनत लगती है। इसमें अनाज को बीनना, पीसना, गूंथना और पकाना शामिल होता है। चूंकि यह ब्रेड खेती शुरू होने से पहले की है इसलिए लगता है कि इसे खास मौकों पर बनाया जाता था। और शायद इसे अधिक मात्रा में बनाने की चाहत ने पूर्वजों को अनाज उगाने के लिए प्रेरित किया था।”

बदलाव से गुजरे हैं रहवासी

सबसे पुरानी ब्रेड

ब्रेड के यह जले हुए अवशेष उत्तर-पूर्वी जॉर्डन के ब्लैक डेजर्ट की ‘शुबेका 1’  नाम की साइट पर मिले हैं। यहां के रहवासियों को ‘नातूफियन्स’ नाम से जाना जाता है और वे शिकार करने से लेकर खेती करने के दौर तक यहां बसे हुए थे। इसलिए पुरातत्व वैज्ञानिक अक्सर ही इनका अध्ययन करके यह पता लगाने की कोशिश करते हैं यह बदलाव क्यों आया।

यह होगा अगला कदम

सबसे पुरानी ब्रेड

इन महत्वपूर्ण अवशेषों के मिलने के बाद अब विशेषज्ञों को मूल्यांकन करना है कि क्या ब्रेड के उत्पादन व उपभोग के प्रभाव से अनाज की खेती व निजीकरण हुआ था।

सबसे पुरानी ब्रेड – इतिहास अपने अंदर अनगिनत कहानियां समेटे होता है। और जब ये कहानियां हमारे सामने आती है तो हमें रोमांचित कर देती हैं। आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिएगा।