ENG | HINDI

ज्योतिषियों को कहो अलविदा! अब साइन्स बताएगी भविष्य और दिनचर्या!

astrology

ज्योतिषियों, भविष्य बताने वाले साधुओं और ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन में ख़ास महत्व है|

बहुत से लोग ऐसे हैं जो उनकी सलाह लिए बिना एक क़दम भी घर से नहीं निकालते| लेकिन अब साइन्स ने सिद्ध कर दिया है कि कौन सा काम दिन में कब करना चाहिए ताकि उसका फायदा आपको पहुँच सके!

आप समझ लीजिये कि अब वक़्त आ गया है ज्योतिषियों को अलविदा कहने का!

आईये बताऊँ क्या कहती है साइन्स आपकी दिनचर्या के बारे में!

1) सेक्स करने का सही वक़्त

सबसे पहले यह विषय उठाया क्योंकि जानता हूँ कि आप सब इसके बारे में उत्सुक होंगे! तो साइन्स के अनुसार, हमारा शरीर और मन, सुबह 5:48 मिनट पर सेक्स के लिए सबसे ज़्यादा उत्तेजित होता है! ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने यह बात सिद्ध की है कि आदमी और औरत दोनों के लिए ही सुबह का वक़्त सबसे ज़्यादा मज़े का होता है! तो लगा लो कल सुबह का अलार्म!

2) दिल का दौरा कब पड़ेगा?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसार सुबह 6:53 मिनट पर हमारे शरीर की स्तिथि इतनी नाज़ुक होती है कि दिल का दौरा पड़ने के संयोग सबसे ज़्यादा होते हैं! गहरी नींद और भावुक सपनों की वजह से दिल तेज़ी से धड़कता है और हार्ट अटैक के चान्सेस बड़ जाते हैं!

3) सुबह उठने का सही वक़्त

अगर अलार्म नहीं भी लगाया तब भी आपका शरीर आपको करीब 7:35 मिनट पर अपने आप उठा देगा! यह बात सिद्ध की है यूके स्लीप रिपोर्ट ने जिनके अनुसार इस समय तक नींद हलकी हो चुकी होती है और दिमाग़ काम पे लगना शुरू कर देता है|

4) सबसे ज़्यादा ख़ुश कब होंगे आप?

सुबह के 8 बजे आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता, यह बात सिद्ध की है कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने! उनके अनुसार नींद की वजह से ऐसा देखने को मिलता है| तो रात को ठीक से सो जाइए और सुबह ख़ुश-ख़ुश उठिए!

5) कब दिखेंगे एकदम झकास?

एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि सुबह के 10 बजे लोग अपने आप को सबसे ज़्यादा सुन्दर पाते हैं! अब इसके पीछे यह कारण हो कि नहाने और तैयार होने के बाद शीशे के आगे खड़े होंगे तो अच्छे ही दिखेंगे, हमें क्या पता?

6) आप मरेंगे कब?

यार पैदा हुए हैं तो मरेंगे भी और एक रिसर्च के अनुसार कुछ लोगों में एक जीन पायी जाती है जिसे कहते हैं ए ए जीन| इन लोगों की मरने की सम्भावनाएँ सुबह के 11 बजे सबसे ज़्यादा होती हैं! ज़रा संभल के रहो!

7) वर्क आउट करने का सबसे बढ़िया टाइम

क्या आप जानते हैं करीब-करीब 80% ओलिंपिक के रिकॉर्ड शाम को बनाये गए हैं? हमारी शारीरिक क्षमता दोपहर 3 से 6 बजे के बीच सबसे ज़्यादा होती है| और हमारे फेफड़े शाम 5 बजे के बाद और भी बेहतर काम करते हैं! तो अगर वो 6 पैक बनाने हैं या करीना का फ़िगर पाना है तो शाम को 5:44 मिनट पर जिम में ही नज़र आना, वर्जिश करते हुए!

8) माँ बनने का सही समय?

इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ़ मोडना के वैज्ञानिकों के अनुसार आदमी के शुक्राणु शाम को 6:25 मिनट पर सबसे ज़्यादा असरदार स्तिथि में होते हैं! इसलिए काम के बाद सीधा घर जाओ अगर परिवार बनाने की सोच रहे हो, समझे?

9) सबसे ज़्यादा क्रिएटिव

यह तो रातों के काम हैं भाई! वैज्ञानिकों के अनुसार जितनी ज़्यादा थकान होती है, उतना ही मन यहाँ-वहाँ भटकता है और अजीब-अजीब से विचार भी आते हैं| बस, यही है क्रिएटिविटी की शुरुआत जो अपनी चरम सीमा पर होती है रात 10:51 मिनट पर!

तो अब देख लो कब क्या करना है और अपनी दिनचर्या इस के अनुसार बाँध लो! फिर ज़िन्दगी के मज़े उठाओ, अंधविश्वासों से पीछा छुड़ाओ!