धर्म और भाग्य

नए साल की शुरुआत से पहले राशि अनुसार जरूर कर लें ये काम

नया साल आने वाला है और अपने साथ नई उम्मीदें, नईं आशाएं, नईं सफलताएं और नए रास्ते लेकर आने वाला है।

जब भी कोई नया साल आता है तो सबसे मन में ये बात आने लगती है कि इस नए साल में उनकी ज़िदंगी में सब कुछ अच्छा हो, अगर पिछले साल कोई मुश्किलें रही तो वो इस साल खत्म हो जाएं। हर नए साल के साथ नईं उम्मीदें भी जन्म लेती हैं कि इस साल कामयाबी और सफलताएं हमारे कदम चूमें।

2017 का आखिरी महीना चल रहा है और अब दबे पांव 2017 हमसे विदा ले लेगा और हम आंखों में उम्मीदें भरे 2018 में कदम रखेंगे।

तो चलिए, नए साल की शुरूआत से पहले जान लेते हैं कि आखिर इस साल किन खास उपायों की मदद से आप अपने नए साल को बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए वैसे तो ये साल ढ़ेर सारे सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है। अगर ये अपने नए साल को और अच्छा बनाना चाहते हैं तो उसके लिए अपने घर में शंख ज़रूर रखें और कार्य में सफलता के लिए गुड़ का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि के लोग अगर अपने नए साल को और अच्छा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इसके अलावा गाय को कच्चे चावल खिलाएं इससे आपकी पारिवारिक और आर्थिक दोनों समस्याएं दूर होंगी।

मिथुन राशि

नए साल को खुशनुमा बनाने के लिए मिथुन राशि के लोगों को दो उपाय करने हैं, पहला तो बांसुरी खरीदकर भगवान कृष्ण के पास रखें और गाय को हरी घास खिलाएं। सभी कामों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग नए साल में दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें और कबूतरों को दाना खिलाएं। इससे घर में शांति और सकारात्मकता आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और नेत्रहीनों को भोजन करवाएं। इससे साल भर आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और हर काम में किस्मत आपका साथ देगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अघर इस साल को बेहतर बनाना चाहते हैं तो गरीब व्यक्ति को गुड़ और साबुत मूंग का दान का दान करें। साथ ही मिट्टी के बर्तन में सोने या चांदी का सिक्का बांधकर रखें। इससे घर में खुशी और समृद्धि बनी रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अगर एक छोटा सा उपाय करेंगे तो घर में खुशहाली बनी रहेगी। फूल वाले लौंग और कपूर को साथ में जला कर घर में इसकी सुगंध फैला देने मात्र से साल भर आपकी झोली खुशियों से भरी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अगर घर में दक्षिण-पूर्व में लाल रंग का बल्ब लगा देंगे तो इनकी मुश्किलें काफी हद तक कम होगी और नए साल में सम्पन्नता आएगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोग रोटी बनाते समय तवा के गर्म होने पर पहले उस पर पानी के छीटें डालें और फिर रोटी बनाएं। इसके अलावा भिखारियों को पूरे साल दरवाज़े से खाली हाथ ना लौटाएं।

मकर राशि

मकर राशि के लोग घर में अगर तुलसी का पौधा लगाएंगे तो पूरे साल खुशियां बनी रहेंगी। घर के पश्चिम दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक तौर पर कोई परेशानी नहीं आएगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग साल की शुरूआत में ही घर में मनी प्लांट का पौधा लगाए और घर से सभी टूटे बर्तनों को निकाल दे।

मीन राशि

मीन राशि के लोग नए साल के पहले दिन से ही रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे घर से सभी कलह मिटेंगे और खुशियां आएंगी

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago