ENG | HINDI

मुस्लिम रह चुके हैं भारत के इन राज्यों के मुख्यमंत्री जिनको आप नहीं जानते

देश में जिस प्रकार भगवा लहर चल रही है उसको देखते लोग सोचते होंगे कि अब भारत के राज्यों में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वह हिंदू ही होगा लेकिन इन सबसे अलग एक दौर ऐसा भी था जब देश के राज्यों में हिंदू बहुल होने के बाद मुस्लिम मुख्यमंत्री भी बने हैं

मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर के अलावा कौन कौन से राज्य में कौन कौन मुस्लिम मुख्यमंत्री बना है चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं

1 – भारत के इतिहास में पहली बार 1967 को पहला मुस्लिम मुख्यमंत्री बना जो कश्मीर से नहीं था उनका नाम एम. ओ. हसन फारुख मारीकर एम. ओ. हसन फारुख मारीकर पहले मुस्लिम ही नहीं बल्कि पांडिचेरी के भी पहले मुख्यमंत्री थे

2 – अब्दुल रहमान अंतुले महाराष्ट्र के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री बने इनका  कार्यकाल 9 जून1980 से 12 जनवरी 1982 तक था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में लंबे समय तक नेता रहे अब्दुल रहमान अंतुले का जन्म 9 फरवरी 1929 में हुआ था जबकि इनकी मृत्यु 2 दिसंबर 2014 में हुई थी

3 – बरकतुल्लाह खान राजस्थान के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री थे उनका कार्यकाल 9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973 रहा था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में लंबे समय तक नेता बरकतुल्लाह खान का कार्यकाल कार्यकाल 25 महीनो का था जोकि किसी गैर जम्मू-कश्मीर से बनने वाले मुस्लिम मुख्यमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल है

मुस्लिम मुख्यमंत्री

4 – सी. एच. मोहम्मद कोया को छोड़कर सभी मुस्लिम मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से बने हैं कश्मीर के अलावा.  जबकि गैर कांग्रेसी सी. एच. मोहम्मद कोया केरला के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री बने. उनका कार्यकाल 12 नवंबर 1979 से 21 दिसंबर 1979 तक मात्र 54 दिनों का रहा था

मुस्लिम मुख्यमंत्री

5 – सैयदा अनवरा तैमूर का जन्म 24 नवम्बर 1936 में हुआ था  उनका कार्यकाल कार्यकाल 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981तक बहुत छोटा रहा है वे 6 महीने के लिए ही असम के मुख्यमंत्री रहे

मुस्लिम मुख्यमंत्री

6 – अब्दुल गफूर बिहार के पहले मुस्लिम मुख्यमंत्री बने उनका कार्यकाल 2 जुलाई 1973 से 11 अप्रैल 1975 तक रहा था उनका जन्म 1918 में गोपालगंज जिले में हुआ था उन्हीं के कार्यकाल में संपूर्ण क्रांति की शुरुआत हुई थी

मुस्लिम मुख्यमंत्री

आपको बता दें वर्ष 1982 के बाद कोई मुस्लिम जम्मू कश्मीर को छोड़कर मुख्यमंत्री नहीं बना है अब्दुल रहमान अंतुले अंतिम मुख्यमंत्री थे जो 1982 में महाराष्ट्र से बने थे