इतिहास

जानिये कितना अमीर था मुगल साम्राज्य

हिंदुस्तान पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली मुग़ल सल्तनत एक समय दुनिया की सबसे अमीर रियासत हुआ करती थी।

एक ऐसा भी समय था जब उनके पास दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत दौलत थी। और मुग़ल साम्राज्य के शासक सबसे अमीर कहलाते थे। उनके साम्राज्य में यूरोप के सभी साम्राज्यों की तुलना में कहीं अधिक रत्न, मोती जैसे खजाने हुआ करते थे।

मुग़ल सल्तनत के शासक जो कि सबसे ज्यादा निर्दयी और क्रूर हुआ करते थे। उनके सबसे अमीर बनने के पीछे कारण सिर्फ लूटपाट ही था जो हिंदुस्तान की भोली जनता से मारपीट कर ले लेते थे। इस कारण पूरी दुनिया पर हुकूमत करते थे। इस मुग़ल सल्तनत के शासकों ने भारत के राजाओं को आपस में ही लड़ा भिड़ा कर मरवाया और खुद खजानों पर टूट पड़े।

मुग़ल सल्तनत का लगभग हर शासक कला का बहुत शौक़ीन था और इतने ही महिलाओं के भी दीवाने थे इस कारण जब चाहे तब हर बार अलग स्त्री इनके आगे हाजिर कर दी जाती थी।

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर मुगल साम्राज्य कितना अमीर था।

बाबर जो कि था एक लुटेरा

बाबर जो कि कुल मिलाकर एक लुटेरा था जिसे महज 12 साल की उम्र में ही उज्बेकिस्तान के फरगना का शासक बना दिया गया था। हालांकि उन्हें वहाँ कुछ भी हासिल हुआ और वहां से भागना पड़ा। इसी तरह हुमायूं की जीवनी ‘हुमायूंनामा’ में गुलबदन बेगम ने लिखा हैं कि बाबर ने 1519 ई. के तत्पश्चात कई बार हिंदुस्तान पर कब्जा करने के लिए सेना भेजी थी। जिसमें बाबर खुद ने सेना का नेतृत्व किया था। इन्होंने लाहौर और सरहिंद में विजयी प्राप्त की तो इसके बाद 1526 में दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी से भी टक्कर हुई। इस कारण उन्हें काफी धन उपहार में भी मिला।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम के हरम की हर एक वेश्या, लूट कर लाये गए खजानों में हीरे, मोती और रत्न जैसे कीमती सामानों को अपने बड़ों, बहिनों, नातेदारों और बेगमों में बाँट दी थी।

वहीं इतिहास की किताबों में यह भी देखने को मिलता है महाराणा प्रताप को करारी टक्कर देने वाला अकबर जिनके पास विश्व भर की 25 प्रतिशत दौलत अकेले उनके पास थी। मुगलिया सल्तनत में यह अकबर ही इकलौता शासक रहा है जिसने हिंदुस्तान के बड़े भूभाग पर लंबे समय तक शासन किया।

मुगलकाल में हिंदुस्तान के दिल्ली, आगरा, फतेहपुर सीकरी और पाकिस्तान में स्थित लाहौर में काफी सुंदर-सुंदर महल थे जो आज भी मौजूद है। इसमें रंग बिरंगी पेंटिंग सजी हुई रहती थी और बाहर फूलों से सजे बाग़ बगीचे। कहा जाता है कि इनके शासकों के पास अनगिनत संख्या में रेशम के कपड़े थे। तो यह भी माना जाता है कि जब अकबर शासक हुआ करता था तो उस समय आर्थिक स्थिति काफी ऊँची थी लेकिन जब शाहजहाँ ने आगरा में ताजमहल का निर्माण करवाया तो इसमें भारी गिरावट आयी थी।

ताजमहल बनाने में लगे थे इतने रुपये

आगरा में स्थित शानदार ताजमहल जो कि आज भारत का सबसे अच्छे दर्शनीय स्थलों में से एक है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था जिसके लिए इसकी लागत तक़रीबन 50 लाख रुपये आयी थी। ताजमहल में नायाब पत्थरों का उपयोग किया गया है।

इंग्लैंड के एक सबसे बड़े बैंकों में से बैंक ऑफ इंग्लैंड के रिकॉर्ड के आधार पर बताया था कि अगर ताजमहल को वर्तमान समय में बनाया जाता तो इस पर कई अरब पैसों की लागत आती लेकिन उस समय पैसों की कीमत इतनी नहीं थी।

मयूर सिंहासन का निर्माण

मुगलकाल में मयूर सिंहासन का भी काफी ज्यादा महत्व रहा है। इसमें काफी ज्यादा कलाकारी की गयी जिसको बनाने में लगभग 7 साल लगे थे। बता दें कि इस मयूर सिंहासन के बीच में विश्व का सबसे प्रसिद्ध कोहिनूर हीरा भी लगा हुआ था।

तो इससे यह साफ़ हो जाता है कि मुगल साम्राज्य काफी अमीर था जिसमें ये बड़े-बड़े महलों का निर्माण किया गया। साथ ही कई शासक ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी शक्ति को लेकर भारतीय शासकों को तगड़ी चुनौती भी दी। मुगलों का बनाया ताजमहल आज भारत का सबसे अच्छा आकर्षण है और यहाँ हमेशा लोग भ्रमण करने आते है।

Raju Jangid

Share
Published by
Raju Jangid

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago