ENG | HINDI

महेंद्र सिंह धोनी की ये हरकतें आपको हंसा-हंसाकर कर देंगी लोट-पोट

Mahendra_Singh_Dhoni

टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के बहुत सारे नाम हैं, कैप्‍टन कूल, अनोखी सोच वाले व्‍यक्ति, यूथ आईकॉन आदि।

धोनी मैदान में अपनी हरकतों से इन सभी बातों को साबित भी करते हैं।

वह मैच के समय इतने अनोखे प्रयोग करते हैं जिसका अनुमान लगाना बड़े-बड़े क्रिकेट पंडितों के लिए भी चुनौती बन जाता है। अत्‍यधिक दबाव वाली परिस्थितियों में भी वो शांत रहकर टीम को फायदा पहुंचाते है जिससे उन्‍हें शांत सोच वाला व्‍यक्ति यानी कैप्‍टन कूल कहा जाता है।

कपड़े और स्‍टाइल धोनी की नैसर्गिक अदा है जिसके लोग दीवाने हैं, इसलिए उन्‍हें यूथ आईकॉन माना जाता है।

धोनी जितने बेहतर कप्‍तान हैं उससे कहीं बेहतर वे एक अच्‍छे व्‍यक्ति भी है। धोनी को प्रैक्टिकल सोच के कारण भले ही भारत के भावनात्‍मक लोगों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां रांची के इस जाबांज खिलाड़ी की कायल हैं। कई क्रिकेटर तो धोनी की तारीफ करते थकते नहीं है। क्रिकेट की कोई भी पीढ़ी हो चाहे पूर्व क्रिकेटरों की या फिर युवा फौज की, माही की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। धोनी का कूल एटीट्यूड क्रिकेटरों में जान भरने जैसा है।

विश्‍व के सफलतम कप्‍तानों में शुमार धोनी ने मैदान में बहुत सारी ऐसी हरकते की है जो लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देती हैं।

आइए आज महेंद्र सिंह धोनी सीरियस छवि को छोड़कर कुछ मजाकिया हरकतों पर नजर डालते है ताकि आप भी पढ़कर तरोताजा महसूस करें।

विराट की हेयरस्‍टाइल की उड़ा दी खिल्‍ली

महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली की स्‍टाइल उतारकर उनकी खिल्‍ली उड़ा दी। दरअसल, 2009 में यह मैच बांग्‍लादेश के खिलाफ खेला जा रहा था। सुरेश रैना और विराट कोहली भारतीय टीम को मैच जिताकर पैवेलियन की तरफ लौट रहे थे। विराट सभी खिलाडि़यों से हाथ मिलाकर अपना हेयरस्‍टाइल ठीक करते हुए धोनी के पास पहुंचे। धोनी ने विराट के जैसे ही अपने बाल ठीक करना शुरू कर दिए। धोनी के पीछे आ रहे सुदीप त्‍यागी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। यह देख कोहली भी जोर से ठहाका लगा बैठे। कमेंटेटरों ने कहा कि जरूर ड्रेसिंग रूम में हेयरस्‍टाइल को लेकर कुछ बात हुई होगी तभी धोनी ने कोहली के साथ यह मजाक किया। इसका वीडियो खूब हिट भी हुआ।

kohli-dhoni

1 2 3 4 5 6 7