ENG | HINDI

कभी धोनी को था इस क्रिकेटर पर भरोसा, आज क्रिकेट खलने की जगह कर रहा हैं यह काम

जोगिन्दर शर्मा

जोगिन्दर शर्मा – क्रिकेट और बॉलीवुड यहां चढ़ते सूरज को हर किसी का सलाम होता हैं। इसका ताजा उदाहरण खुद भारतीय क्रिकेट में इतिहास रचने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

एक समय था जब धोनी के लिए तारीफों के कसीदे गढ़े जाते थे और आज उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाने में सब लगे हुए हैं।

धोनी के समय का एक ऐसा क्रिकेटर जिसने धोनी के साथ ही क्रिकेट खेलना शुरु किया लेकिन धोनी अब भी क्रिकेट खेल रहे हैं वो उस क्रिकेटर को क्रिकेट छोड़ना पड़ा।

जोगिन्दर शर्मा

हम बात कर रहे हैं जोगिन्दर शर्मा की। जोगिन्दर शर्मा और धोनी ने एक साथ ही क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था लेकिन वह आज हरिणाया पुलिस में काम कर रहे हैं।

चार-चार वंडे और ट्वेंटी ट्वेंटी खेलने के बाद जोगिंदर का क्रिकेट कैरियर खत्म हो गया। जोगिंदर पहले देश के लिए खेल रहे थे और अब भी देश सेवा ही कर रहे हैं। बस फर्क सिर्फ इतना हैं कि पहले वो क्रिकेटर थे और अब हरियाणा पुलिस में डिप्टी एसपी हैं।

उन्होंने अपने 8 मैचों के इतिहास में एक ऐसा मैच भी खेला जिसे भारतीय कभी नहीं भूल सकते। उनका यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के मूंह से जीत छीन कर भारत को विजय बनाया।

जोगिन्दर शर्मा

यह मैच हम लगभग हार ही चुके थे लेकिन तभी कप्तना धोनी ने जोगिन्दर पर विश्वास जताते हुए उन्हें आखरी ओवर दिया। इस ओवर को देते हुए धोनी को कहना पड़ा कि ‘तुम बस बॉलिंग कराओं अगर हम हार भी जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी मेरी होगी। तुमपर हार की जिम्मेदारी नहीं डाली जाएगी।‘

इस रोमांचक टी-20 मैच में जोगिन्दर शर्मा ने धोनी के विश्वास को बनाए रखा और भारत को जीत दिलाई। इस मैच में जोगिन्दर शर्मा हीरो बनकर उभरे लेकिन तब उन्हें नहीं पता था कि बाद में लोग उन्हें इसका कहानी पूछेंगे तब वो क्या बताएंगे।

आज जोगिन्दर शर्मा बेशक पुलिस में हो लेकिन जब भी टीवी स्क्रीन पर मैंच देखते होंगे तो अपने उन पुराने दिनों को जरुर याद करते होंगे। कितना मुश्किल होता होगा एक खिलाड़ी के लिए क्रिकेट ग्राउंड से दूर टीवी पर मैच देखना।