ENG | HINDI

ये है देश के 10 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट जिसमें कई नाम है हैरान करनेवाले!

भारत के ताकतवार लोग

भारत के ताकतवार लोग – अभी हाल ही में इंडिया टुडे ने भारत के सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में कई नाम है जो बिजनेसमैन है, इसमें कुल 50 लोगों को शामिल किया गया है। हम यहाँ पर भारत के टॉप 10 ताकतवर लोगों के बारे में बताने जा रहे है।

वैसे तो ताकतवर होने के कई अलग-अगल मापक है जिसपे खरा ऊतर कर कोई व्यक्ति अपने आप को ताकतवर घोषित कर सकता है। लेकिन यहाँ पर ताकतवर होने का मतलब है नए आईडियाज पर काम करने वाले लोग, अपने इन्नोवेशन से दुनिया में नए बदलाव लाने वाले लोग, लोगों के लिए नए रिसोर्सेज पैदा करने वाले लोग।

ये है भारत के ताकतवार लोग –

1. मुकेश अंबानी-

भारत के सबसे ताकतवर आदमी मुकेश अंबानी बताये गए है। वे भारत के सबसे अमीर और दुनिया 24 वें सबसे धनी व्यक्ति है। हाल ही में रिलायंस जिओ की सफलता के बाद अंबानी की ताकत और बढ़ी है।

भारत के ताकतवार लोग

2. रतन टाटा-

टाटा ग्रुप के कर्ता-धर्ता रतन टाटा को इस लिस्ट में दूसरा स्थान दिया गया है। पिछले दिनों सायरस मिस्त्री को टाटा कंपनी से निकले जाने के बाद एक बार फिर से रतन टाटा एक्टिव हुए है। रतन टाटा पिछले 2 सालों में 29 स्टार्टअप्स में इन्वेस्ट कर चुके है।

भारत के ताकतवार लोग

3. कुमार मंगलम बिड़ला-

आईडिया और वोडाफ़ोन के विलय के बाद ये भारत की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी के मालिक बन गए है। इनकी कंपनी के पास पूरे भारत के टेलीकम्युनिकेशन व्यापार की 35 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा बिड़ला ने सीमेंट, केमिकल, फाइबर, टेक्सटाइल, और फर्टिलाइजर जैसे कई बिजनेस खोल रखे है।

भारत के ताकतवार लोग

4. गौतम अडानी-

कभी हीरे छाटने जैसे काम करने वाले गौतम अडानी को इस लिस्ट में चौथा स्थान दिया गया है। अडानी ने सोलर एनर्जी में इतना पैसा लगाया है कि ये इंडिया के सबसे बड़े पॉवर प्रोडूसर बन गए है।

भारत के ताकतवार लोग

5. बाबा रामदेव-

योग सिखाते हुए कब बिजनेसमैन बन गए बाबा रामदेव ये हमें पता ही नहीं चला। कभी स्कूटर पर आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बेचते थे, लेकिन आज इंडिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग FMCG कंपनी के मालिक है। हजार के आसपास इनके पास पतंजलि के प्रोडक्ट है। ये भारत के पांचवें सबसे ताकतवर आदमी है।

भारत के ताकतवार लोग

6. आनंद महिंद्रा-

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा इस लिस्ट में छटवें स्थान पर है। हाल ही में फ़्रांस ने इन्हें नाइट की उपाधि से सम्मानित किया है। इनको इंडिया का सबसे नॉन-कंट्रोवर्सियल बिजनेसमैन माना जाता है।

भारत के ताकतवार लोग

7. उदय कोटक-

कोटक महिंद्रा बैंक के मालिक उदय कोटक को इस लिस्ट में सातवाँ स्थान दिया गया है। इनका बैंक कोटक महिंद्रा प्राइवेट सेक्टर का चौथा सबसे बड़ा बैंक है।

भारत के ताकतवार लोग

8. दिलीप सांघवी-

दिलीप संघवी मुकेश अंबानी के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है और इस लिस्ट में संघवी आंठवें नंबर पर है। इनकी कंपनी सन फार्मा दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी जेनेरिक दवाइयों की कंपनी है।

भारत के ताकतवार लोग

9. अजीम प्रेमजी-

विप्रो कंपनी के मालिक अजीम प्रेमजी इस लिस्ट में नौवे नंबर पर है। ये दुनिया के सबसे बड़े दानदाताओं में शामिल है। पिछले साल इन्होने लगभग 27 हजार करोड़ रूपये लोगों के उपकार करने में खर्च किए है।

भारत के ताकतवार लोग

10. एन चंद्रसेकरन-

सायरस मिस्त्री के जाने के बाद एन चंद्रसेकरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले ये टाटा कंसल्टेंसी के प्रमुख थे। इन्हें मैराथन दौड़ने का बड़ा शौक है।

भारत के ताकतवार लोग

ये है भारत के ताकतवार लोग – इंडिया टुडे ने इन दस बिजनेसमैन को भारत के दस सबसे ताकतवर लोगों की सूचि में शामिल किया है।