ENG | HINDI

मिलिए दुनिया 5 सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों से !

बुद्धिमान व्यक्ति

‘दिमाग’- एक ऐसा शब्द जिसके बारे में लोगों की सोच होती है कि उनका दिमाग सबसे तेज हो।

जिसके पास है उसे यह महान बनाती है, उसे स्मार्ट भी बनाती है तभी तो 6 साल के बच्चे के भी लोग दिवाने हो जाते हैं, लेकिन कई बार यही दिमाग ज्यादा ही तेज हो जाए तो लोग उसे पागल कहते है।

इन सब के बावजूद जिसके पास यह जितना ज्यादा है वहीं अकलमंद है।

दुनिया में ऐसे बुद्धिमान व्यक्ति तो बहुत हैं, लेकिन क्या उनका आइक्यू लेवल हाई है। किसी की भी बुद्धिमानी का पता उसके आईक्यू लेवल को देखकर ही लगाया जाता है।

आज हम आपको मिलाएंगे ऐसे ही विश्व के 5 बुद्धिमान व्यक्ति से जिनका आइक्यू लेवल जानकर हैरान रह जाएंगे आप।

टेरेंस ताओ ( चाईना)-

टेरेंस को बुद्धिमान व्यक्ति होने का विश्व में पहला खिताब प्राप्त है। इनका आइक्यू लेवल 230 है। इनका जन्म आस्ट्रेलिया में हुआ । गणित में इन्होंने अनेके थ्योरी दी है। टेरेंस मात्र 8 वर्ष की उम्र में प्री 1995 सेट में 760 स्कोर प्राप्त किये, जो बहुत ज्यादा था। टेरेंस 20 वर्ष की आयु में पीएचडी करने वाले व्यक्ति है जिन्हें 24 वर्ष की आयु में प्रोफेसर बनने का गौरव प्राप्त है। टैरेंस को कई अवार्ड भी दिये जा चुका है।

क्रिस्टोफर हिराता-

कुछ लोगों को कुछ शक्ति भगवान देकर भेजता है। क्रिस्टोफर उन्हीं में से एक हैं। वह बचपन से ही जीनियस है। 13 वर्ष की ही आयु में क्रिस्टोफर को अंतराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मैडल मिला। 16 वर्ष की उम्र में नासा के लिए काम करने वाले कम उम्र के व्यक्ति बने। इनका आइक्यू 225 है जो विश्व में दूसरे नम्बर पर आता है।

बुद्धिमान व्यक्ति

किम उंग योंग-

210 आइक्यू के साथ किम उंग योंग विश्व में सबसे बुद्धिमान व्यक्ति की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है। तीन वर्ष की आयु में कई भाषाओं को समझने लगे थे और 6 वर्ष की आयु में किम उंग कोरियन और अन्य विदेशी भाषा बोलने भी लगे थे। इनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकोर्ड में भी दर्ज है।

बुद्धिमान व्यक्ति

डॉ. इवेनगेलस कैटसियोलिस-

वर्ड इंटेलिजेंट नेटवर्क के संस्थापक डॉ. इवेनगेलस कैटसियोलिस का आइक्यू लेवल 198 है। पेशे से डॉक्टर कैटसियोलिस को स्वीमिंग और पेंटिंग करना बहुत पसंद है।

बुद्धिमान व्यक्ति

क्रिस्टोफर लेंगन-

‘द स्मार्ट मैन इन अमेरिका’ के नाम से सुप्रसिद्ध लेंगन का आइक्यू लेवल 195-210 के बीच है। इन्हें ‘अमेरिका में द स्मार्ट मैन इन द वर्ड’ भी कहा जाता है। इन्होंने  दिमाग और हकीकत के बीच आपसी संबंध पर थ्योरी भी दी है।

बुद्धिमान व्यक्ति

ये है सबसे बुद्धिमान व्यक्ति – ऐसे ही अनेक लोग इस दुनिया में है जिनका आइक्यू लेवल बहुत ज्यादा है। ज्यादातर को भगवान ने उपहार के रुप में दिया है और बचपन में ही ज्यादातर लोगों के लक्षण दिखने लगे थे। लेकिन इन लोगों ने खुद को साबित किया तभी दुनिया इनको सबसे अकलमंद मानती है।