विशेष

कोलकाता के यह 10 भूतिया स्थान जो हैं भारत में सबसे अधिक डरावने

कोलकाता के भूतिया स्थान – कोलकाता जैसे ऐतिहासिक शहर में कई पुरानी इमारते हैं।

यहां कई ऐसी जगहें हैं जो आपको इस शहर की ऐतिहासिकता और रॉयल्‍टी के बारे में बताएंगीं। लेकिन ज़रा संभलकर, कोलकाता के इन दिलचस्‍प स्‍थानों को निहारने के लिए आपको बहुत सारी हिम्‍मत की जरूरत पड़ सकती है। ये शहर जितना पुराना है उतना ही डरावना भी है। कोलकाता को भूतों का घर भी कहा जाता है।

इन स्‍थानों पर घूमना पर्यटकों या किसी भी आम इंसान के लिए एक डरावना और खतरनाक अनुभव साबित हो सकता है।

आइए जानते हैं कोलकाता के भूतिया स्थान के बारें में -:

कोलकाता के भूतिया स्थान –

1 – राइटर्स बिल्डिंग

कोलकाता की इस जगह को भारत की सबसे ज्‍यादा भूतहा और डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। नौकरों के रहने वाली इस जगह में आज भी कई कमरे ऐसे हैं जो सालों से बंद पड़े हैं। कहते हैं कि इन बंद पड़े कमरों में कई भूतहा राज़ छिपे हैं। आसपास रहने वाले लोगों को यहां से डरावनी चीखें सुनाई देती हैं।

2 – हॉस्टिंग्‍स हाउस

कोलकाता यूनिवर्सिटी के इस वुमेंस कॉलेज के बारे में कई भूतहा कहानियां फेमस हैं। कभी इस कॉलेज में गवर्नर जनरल वारेन हास्टिंग अपने परिवार के साथ रहा करते थे। इस वुमेंस कॉलेज में पढ़ने और रहने वाली कई छात्राओं ने यहां डरावनी आवाज़ें और गतिविधियां होने की बात कही है।

3 – रबीन्‍द्र सरोबर मेट्रो स्‍टेशन

भारत की सबसे पहली मेट्रो लाइन कोलकाता में ही चलनी शुरु हुई थी। कोलकाता का यह मेट्रो स्‍टेशन अपने भूतहा किस्‍सों के लिए प्रसिद्ध है। कहते हैं कि आज भी रात के समय यहां आत्‍महत्‍या करने वाली कई आत्‍माएं भटकती हैं और यात्रियों को परेशान करती हैं। यात्रियों ने इस स्‍टेशन पर कई अप्राकृतिक परछाईयों के दिखने का भी दावा किया है।

4 – द नेशनल लाइब्रेरी

ये लाइब्रेरी भारत की सबसे बड़ी पब्‍लिक लाइब्रेरी है। इस लाइब्रेरी की सिर्फ किताबें ही नहीं बल्कि कई भूतहा किस्‍से भी मशहूर हैं। यहां पर तो रात के समय सिक्‍योरिटी गार्ड भी ड्यूटी करना नहीं चाहता है। यहां पर आप सिर्फ दिन के समय जा सकते हैं।

5 – पुतुलबाड़ी

ये एक गुडियों का घर है जिसे बंगाली भाषा में पुतुलबाड़ी कहा जाता है। ये कोलकाता की सबसे पुरानी जगहों के साथ-साथ सबसे डरावनी जगहों में से भी एक है। इस घर के ऊपरी हिस्‍से में कई लोगों ने एक लड़की के भूत होने की बात कही है। कहते हैं कि इस घर के मालिक ने कई लड़कियों का यहां पर क्रूरता से बलात्‍कार किया था। इन्‍हीं लड़कियों की आत्‍मा आज भी यहां भटकती रहती है।

6 – साउथ पार्क स्‍ट्रीट सिमेट्री

कोलकाता के इस साउथ पार्क स्‍ट्रीट सिमेट्री कब्रिस्‍तान में रात के समय ही नहीं बल्कि दिन के समय भी भूतों से घिरे होने का अहसास होता है। यहां जाने वाले लोग कई दिनों तक बीमार पड़ जाते हैं।

7 – विप्रो ऑफिस

कोलकाता के सबसे पॉश इलाकों में से एक सॉल्‍ट लेक पर अब विप्रो का ऑफिस स्थित है। पहले यहां पर वीरान जंगल हुआ करता था। इस जंगल में बलात्‍कार और हत्‍या जैसी कई घटननाओं को अंजाम दिया गया है। अब विप्रो ऑफिस की तीसरी मंजिल पर कर्मचारियों को ना जाने की सख्‍त हिदायत दी गई है। इस ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में भी रात के समय हुई कई भूतहा गतिविधियां रिकॉर्ड हुईं हैं।

8 – हावड़ा पुल के नीचे

हावड़ा पुल से कूदकर कई लोगों ने आत्‍महत्‍या की है और इस वजह से यहां पर भूतहा आत्‍माओं का डेरा रहता है। कई लोगों ने शाम के समय यहां पर आत्‍माओं को भटकते हुए देखा है। दिन ढलने के बाद लोग यहां पर कम ही आते हैं।

9 – निमताला श्‍मशान घाट

इस श्‍मशान घाट पर कई अघोरियों का डेरा रहता है। यहां पर कई लोगों ने अघोरियों को जलती हुई लाश से मांस के टुकड़े खाते हुए देखा है। यहां पर अघोरी श्‍मशान काली पूजा भी करते हैं। यहां पर अघोरियों के रूप को देखकर आपकी रूंह कांप सकती है।

10 – रॉयल कोलकाता टर्फ क्‍लब

ये क्‍लब शहर के रईसों के लिए खोला गया था। इसके साथ ही इस जगह से रईसों की कई डरावनी कहानियां भी जुड़ी हुईं हैं। एक समय सबसे रईस माने जाने वाले जॉर्ज विलियम्‍स की सबसे पसंदीदा घोड़ी की इस ट्रैक पर लाश मिली थी। आज भी उसी ट्रैक पर उस घोड़ी की टाप साफ नज़र आती है।

ये है कोलकाता के भूतिया स्थान – आप रोमांच के शौकीन हैं तो आप कोलकाता की इन भूतहा जगहों पर घूम सकते हैं लेकिन सावधानी भी जरूर बरतें। कोशिश करें कि यहां आप दिन के समय ही जाएं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago