विशेष

दुनिया के 6 सबसे महंगे घर जिनको देखने के लिए भी किस्मत चाहिए !

सबसे महंगे घर – हर किसी का सपना होता है कि एक प्यारा सा घर हो अपना।

लेकिन सपने में जो प्यारा सा घर हम देखते हैं उसे शायद हमने हकीकत में नहीं देखा होता है। आज हम आपको आज ऐसे ही घर दिखा रहे हैं जो आपके सपनो का घर होगा। ऐसा घर जिसे देखपाना ही खुदकिस्मती होगी।

सबसे महंगे घर –

1 – मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया

एंटीलिया मुकेश अंबानी का घर है। यह दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची में पहले नम्बर पर है। इस घर की देखभाल के लिए ही 600 लोगों की जरुरत पड़ती है तो सोचिए कितना विशाल घर होगा। यह घर मुम्बई में स्थित है। 27 मंजिला यह घर 4 लाख स्क्वायर फीट में बना हुआ है। इसको बनाने में 1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा लगा है। इसकी वर्तमान कीमत 23.9 बिलियन है।

2 – विला लियोपोलाडा

यह घर फ्रांस में स्थित है। इस घर के मालिक लीली सफरा है। इस घर को 2008 में 750 मिलियन डॉलर में लीली ने खरीदा था। वर्तमान में इसकी कीमत 3 बिलियन डॉलर है। 20 एकर में फैले इस घर को किंग लियोपोल्ड ने बनवाया था।

3 – फेयर फिल्ड

न्यूयार्क के सागापौनेग में स्थित फेयर फिल्ड नामक इस घर की कीमत वर्ष 2014 के अनुसार 5 मिलियन डॉलर है। इसके मालिक इरा रेनल्ट है। इस घर में 29 बेडरुम, 39 बाथ हैम्पटॉन कम्पाउंड तथा तीन स्वीमिंग पुल है।

4 – वन हाइड पार्क

लंदन शहर में स्थित वन हाइड पार्क किमत के मामले में चौथे नम्बर पर है। 2014 में जब इस मकान की कीमत लगाई गई है थी तब 237 मिलियन डॉलर थी।

5 – किंगस्टन प्लेस गार्डनर

लंदन में ही किंगस्टन गार्डनर भी स्थित है। इसकी वर्तमान कीमत 222 मिलियन डॉलर लगाया जा रहा है। वर्ष 2008 में इसे भारतीय मूल के बिजनेसमैन लक्ष्मी मित्तल ने इसे 117 मिलियन डॉलर में खरीदा था। यह लंदन के इजराइल एम्बेंसी के पास स्थित है।

6 – एलीसन एस्टेट

जापानी स्टाईल में बना एलीसन एस्टेट 23 एकर में फैला हुआ है। इसमें कुल 23 भवन है। इसके मालिक लैरी एलीसन है। इसकी कीमत 200 मिलियन डॉलर माना जा रहा है। इसमें एक तालाब, एक टी-हाउस, एक बाथ हाउस अलग से है।

ये है सबसे महंगे घर – अपने ख्वाबों का घर सजाने का सपना लिए कई रईशजादों ने ऐसे आलीशान भवन बनाए जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो आम लोगों के सपनों से भी ज्यादा खूबसूरत है। आम लोग ऐसे सपने सिर्फ सपने में ही देख पाते हैं।

 

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

6 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

6 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

7 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

7 years ago