ENG | HINDI

ये है दुनिया के 5 सबसे महंगे शहर जहाँ घुमने के लिए आपको अपना घर बेचना पड़ेगा !

दुनिया के महंगे शहर

दुनिया के महंगे शहर – अगर आप भी दुनिया घुमने का शौक रखते है तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने अपने सर्वे में दुनिया के कुछ खुबसूरत शहरों को सबसे महंगा बताया है। जी हाँ अगर आप भी आने वाले दिनों में इनमें से किसी शहर में घूमने का प्लान बना रहे है तो एक बार जरुर सोच ले। किसी भी देश की वित्तीय हालत देखकर उस देश को महंगा या सस्ता घोषित किया जाता है।

आप भी जान लीजिये दुनिया के महंगे शहर –

दुनिया के महंगे शहर – 

1 – ज्यूरिख-

ज्यूरिख स्विट्ज़रलैंड का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को दुनिया का सबसे महँगा शहर बताया गया है। यहाँ पर बहुत ही उच्च स्तर का जीवन बिताया जाता है। ये शहर इतना महंगा है कि आपको एक बियर के लिए यहाँ पर 10 डॉलर चुकाने पड़ते है। अगर आप ज्यूरिख में छुट्टियाँ मनाने का सोच रहे है तो एक बार अच्छे से सोच ले बेहतर रहेगा।

दुनिया के महंगे शहर

2 – टोक्यो-

जापान का ये शहर पहले दुनिया का सबसे महँगा शहर हुआ करता था, लेकिन अब ये दूसरे नंबर पर है। इस शहर के लोगों द्वारा काफी उच्च स्तर की जीवन शैली व्यतीत की जाती है। यहाँ पर आपको सोडा की बोटल ही 2 डॉलर में मिलेगी।

दुनिया के महंगे शहर

3 – जिनेवा-

यह स्विट्ज़रलैंड का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ये शहर दुनिया का तीसरा सबसे महंगा शहर है। ये शहर अपनी वास्तुकला, परम्परा, संग्रहालयों, रीती-रिवाजो की वजह से सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहाँ पर रहना और खाना काफी महँगा है। ये दुनिया का आँठवा सबसे अच्छा शहर है।

दुनिया के महंगे शहर

4 – नागोया-

ये जापान का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे महँगा शहर है। प्रशांत महासागर के तट पर स्थित ये शहर बहुत ही खुबसूरत है। ये शहर अपनी खूबसूरती और महंगाई के लिए जाना जाता है। यहाँ पर एक बियर के लिए आपको 11 डॉलर खर्च करने होंगे।

दुनिया के महंगे शहर

5 – ओस्लो-

नार्वे का ये शहर दुनिया का पांचवा सबसे महंगा शहर है। ये शहर नार्वे की राजधानी है ये यूरोप का दूसरा सबसे महंगा शहर है। यह शहर निवेशकों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। ये शहर इतना महँगा है कि एक फिल्म के टिकट के लिए आपको यहाँ पर 18 डॉलर देने पड़ेंगे।

दुनिया के महंगे शहर

ये है दुनिया के महंगे शहर, अगर आप भी इन दिनों छुट्टियों में कही जा रहे है तो ध्यान रखियेगा कही आप इनमें से किसी शहर तो नहीं जा रहे है।