ENG | HINDI

भारत के इन वकीलों की फीस सुनकर होश उड़ जायेंगे आपके ।

भारत के सबसे महेंगे वकील

भारत के सबसे महेंगे वकील – यूँ तो हमारे देश में एक से एक किस्से सुने देते हैं.

कई लोगों के बारे में जानकर हम दातों तले उँगलियाँ भी दबाने पर मजबूर हो जाते हैं|

हमारे यहाँ के नेता- अभिनेताओं की कमाई किसी से छिपी नहीं है| पर क्या आप जानते हैं हमारे यहाँ के इन्साफ के पुजारी यानि की वकील की फीस कितनी होती है| इतनी की आप सोच भी नहीं सकते.

सोचिये अगर सुनवाई की फीस किसी की 50 लाख रुपये है तो महीने भर में उसकी कमाई कितनी हो जाति होगी| हो गए न हैरान, पर ये सच है.

आइये आज हम आपको भारत के सबसे महेंगे वकीलों के बारे में बताते हैं, जिनकी फीस के बारे में सुनकर आप भी वकालत का पेशा अपनाने की बात सोचने लगेंगे|

भारत के सबसे महेंगे वकील –

1 – राम जेठमलानी

इंदिरा गांधी और राजीव गाँधी की पैरवी करने के बाद लाइम लाइट में आये राम जेठमलानी एक हियरिंग के करीब 25 लाख रुपये लेते हैं| अपने स्टेटमेंट्स से भी राम हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं| फिलहाल ये रेप के आरोप में फंसे आसाराम बापू की जमानत की पैरवी कर रहे हैं| इसके अलावा भी कई मशहूर केस इनके नाम दर्ज हैं|

2 – फली नरीमन

फली नरीमन का नाम तब सुर्ख़ियों में आया जब तमिलनाडू और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी के विवाद कोसुलझाना था| इनकी गिनती अपने समय के टॉप दस वकीलों में होती है| इन्होने वकालत की डिग्री हार्वर्ड लॉ यूनिवर्सिटी से ली अहि| एक पेशी के ये 8 से 15 लाख रूपये की फीस लेते हैं|

3 – के के वेणुगोपाल 

दिल्ली के रहने वाले के के वेणुगोपाल ने देश में सबसे अहम आधार कार्ड को अनिवार्य करने का मामला देखा है, इसके अलावा ये सब्रीमाला में जेंडर भेदभाव का केस ले कर भी सुर्ख़ियों में रहे|  आपको हैरानी होगी ये जानकर कि के के वेणुगोपाल एक केस की हियरिंग के 5 से 15 लाख तक रुपये लेते हैं|  

भारत के सबसे महेंगे वकील

4 – गोपाल सुब्रमण्यम 

देश के सबसे चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड, ग्राहम स्टेंस मर्डर केस हो या पर्ल्यामेंट पर आतंकी हमले का केस, इन्ही की देखरेख में केस लादे गए| इनकी फीस बी अच्छी खासी है, ये एक केस की एक हियरिंग के करीब 5 से 16 लाख रुपये तक लेते हैं|

भारत के सबसे महेंगे वकील

5 – पी चितंबरम

पी चितंबरम कांग्रेस के नेता से तौर पर भी जाने जाते हैं| देश के पूर्व वित्त मंत्री रह चुके पी चितंबरम एक पेशी के करीब 6 से 15 लाख रुपये तक की फीस वसूलते हैं|

भारत के सबसे महेंगे वकील

इन्हीं की तरह हरीश साल्वे करीब 5 से 16 लाख, सलमान खुर्शीद एक पेशी के 5 – 11 लाख रुपये, पराग त्रिपाठी  भी 5 – 11 लाख रुपये लेते हैं |

ये है भारत के सबसे महेंगे वकील – उम्मीद है इस खबर ने आपको ज़रूर चौकाया होगा| पर अच्छी बात ये है की जटिल से जटिल समस्या का हल भी इनके पास आपको ज़रूर मिल जाएगा | और अगर इनसे आपको प्रेरणा मिली है तो देर किस बात की अप भी अपने करियर इस क्षेत्र में बनाइए और खूब पैसे कमाइए|