आपका भाग्य

चंद्रमा को मत दीजिए रूठने, तनाव दूर करने में कर सकते हैं आपकी सहायता

चंद्रमा – हमारे जीवन में हर ग्रह का अलग प्रभाव होता है। कुछ ग्रहों के कारण हमारे जीवन में शांति आती है तो वहीं कुछ ग्रह जब रुष्ट होते हैं या विपरीत स्थिति में होते हैं तो अशांति और असफलता के योग बनाते हैं।

अगर बात चंद्र ग्रह की करें तो ये हमारी मानसिक शांति पर असर डालता है। कुंडली में अगर चंद्रमा अच्छी स्थिति में मौजूद है तो व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ और शांत रहता है, दिमागी परेशानियां और तनाव उससे दूर रहते हैं। वहीं अगर चंद्र की स्थिति ठीक नहीं है तो व्यक्ति हमेशा तनावग्रस्त रहता है।

अगर आप भी मानसिक परेशानियों से उबर नहीं पा रहे हैं तो आपको चंद्र देव को प्रसन्न करने की आवश्यकता है। वैसे आपको बता दें कि चंद्रदेव को प्रसन्न करना बहुत ही सरल है। आसान उपायों की मदद से आप चंद्रदेव को प्रसन्न कर मनचाही सफलता और सौभाग्य पा सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो उपाय, जिनकी मदद से आप पर चंद्रदेव की कृपा बनी रहेगी।

1- दूध का करें दान- सोमवार को चंद्रदेव का दिन माना जाता है। इस दिन दूध का दान करने से चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं। सोमवार को व्रत करना और किसी ब्राह्मण को खीर खिलाना भी शुभ फलदायी होता है।

2- माता को प्रसन्न रखें- जो व्यक्ति अपनी माता को प्रसन्न रखते हैं, उनका आर्शीवाद ग्रहण करते हैं, उन पर चंद्रदेव का आर्शीवाद हमेशा बना रहता है।

3- रोज़ पिएं दूध- दूध का सेवन करना भी चंद्रदेव को प्रसन्न करने का अच्छा उपाय है। रोज़ दूध पीने से चंद्रदेव की कृपा बनी रहती है।

4- रात को देर तक ना जागें- रात को देर तक जागने से भी चंद्रदेव रुष्ट होते हैं। इसलिए अगर आप चंद्रदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो देर रात तक ना जागें और ना ही रात में ज्यादा यात्रा करें।

5- रोज़ खाएं नारियल- अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी नहीं है तो इसे सुधारने के लिए रोज़ नारियल का सेवन करें।

6- सफेद रंग के कपड़े पहने- सफेद वस्त्र धारण करने से भी चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं, ऐसा रोज़ सम्भव नहीं है लेकिन आवश्यक मौकों पर ऐसा ज़रूर करें।

7- शिव की करें आराधना- भगवान शिव, चंद्र देव के स्वामी हैं इसलिए चंद्रदेव की प्रसन्न करने के लिए शिव की आराधना करें।

8- झूठ ना बोले- झूठ बोलने से भी चंद्रमा कमज़ोर होता जाता है इसलिए झूठ ना बोलें और किसी के साथ छल-कपट भी ना करें।

9- गुप्त रखें दान- अपने दान पर गर्व करने और उसे बढ़ा-चढ़ाकर सबको बताने से भी चंद्रदेव रूठते हैं इसलिए दान निस्वार्थ भाव से करें और इसे गुप्त रखें।

10- चांदी पहने- अगर आप चंद्रदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो चांदी धारण करें लेकिन इसे किसी से उपहार में ना लें।

इन आसान उपायों की मदद से आप चंद्रदेव को प्रसन्न कर उनकी विशेष कृपा के हकदार बन सकते हैं। चंद्रदेव को प्रसन्न कर आप बड़ी ही आसानी से विपरीत परिस्थितियों से छुटकारा पा सकते हैं।

Deepika Bhatnagar

Share
Published by
Deepika Bhatnagar

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago