ENG | HINDI

शरीर के किसी भी अंग पर तिल हो तो जाने उसका मतलब।

शरीर पर तिल

शरीर पर तिल – आप सभी जानते हें हमारे शरीर पर कई प्रकार के जन्मजात अथवा जीवन काल के दौरान निकले निशान पाए जाते हैं, जिन्हे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से सुनते आए हैं।

भारतीय ज्योतिष शास्त्रों की शाखा समुद्र विज्ञान में शरीर पर मौजूद चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का विश्लेषण किया जाता है, शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं।

बचपन में अक्सर हमसें कहा जाता था कि शरीर के जिस अंग पर काला तिल है, हमे उस अंग से सम्बंधित ज्वैलरी मिलेगी। हमारे शरीर पर तिल पाए जा सकते है जो कि जन्म के समय से ही होते है।

तो आइये जानते है शरीर पर तिल के बारे में-

1. गाल पर तिल-

जिस व्यक्ति के गाल पर तिल होता है, वह व्यक्ति पढ़ाई में बहुत तेज होता है। ऐसे व्यक्ति जिस भी चीज़ को करते है उसे पूरा करने का ठान लेते है। ऐसे लोग बहुत ही सकारात्मक विचारो के होते है।

2. चिन (ठुड्डी) पर तिल-

जिन लोगो के चिन पर तिल होता है उन लोगो को सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती थोड़ी मेहनत में ही वह लोग बुलंदियां छू लेते है। ऐसे लोगो को बहुत ही भाग्यशील माना जाता है। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत खुश रहते है उन्हें अपनी कामयाबी पर गर्व होता है। अगर आपके भी चिन पर तिल है तो आपको भी खुश होना चाहिए।

3. नाक पर तिल-

जिन लोगो के नाक पर तिल होता है वह अपनी पूरी जिंदगी में यात्रायें खूब करते है उन्हें घूमने का शौक होता है।

4. पेट पर तिल-

जिन लोगो के पेट पर तिल होता है, वे लोग खाने पीने के बहुत शौकीन होते है।

5. गर्दन पर तिल-

जिन लोगो की गर्दन पर तिल होता है उन लोगो के जीवन में दुख होने की आशा कम होती है उनका जीवन बहुत ही सुखमय होता है।

6. आँख पर तिल-

जिन लोगो के आंख में तिल होता है उन लोगो को शुभ माना जाता है। वे लोग बहुत ही अच्छे होते है।

7. हाथ पर तिल-

हाथों पर तिल होना सफलता का संदेह होता है! जिन लोगो के हाथों में तिल होता है उन लोगो को जिंदगी में सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता।

8. ललाट पर तिल-

ललाट के मध्य भाग में तिल निर्मल प्रेम की निशानी है। ललाट के दाहिने तरफ का तिल किसी विषय विशेष में निपुणता, किंतु बायीं तरफ का तिल फिजूलखर्ची का प्रतीक होता है। ललाट या माथे के तिल के संबंध में एक मत यह भी है कि दायीं ओर का तिल धन वृद्धिकारक और बायीं तरफ का तिल घोर निराशापूर्ण जीवन का सूचक होता है।

9. पैरों पर तिल-

पैरों पर तिल हो तो जीवन में भटकाव रहता है। ऐसे व्यक्ति यात्राओं के शौकीन होते है। दाएं पैर पर तिल हो तो यात्राएं सोद्देश्य और बाएं पर हो तो निरुद्देश्य होती हैं।

इस तरह से शरीर पर तिल के महत्व होते है – तिल मात्र सौंदर्य बोधक ही नहीं होते हैं, ये व्यक्ति के भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। सामान्यत: तिल सभी के शरीर पर होते हैं। एक ओर तिल व्यक्ति की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं, वहीं दूसरी ओर तिल व्यक्ति के स्वाभाव को भी व्यक्त करते हैं।

Article Categories:
विशेष