राजनीति

जानिये कौन है मोदी के वो 9 अफसर जो मीडिया से बचते है

मोदी के अफसर – प्रधानमंत्री मोदी कितने वर्कहॉलिक है इस बात के चर्चे भारत ही नहीं बल्कि देशों-विदेशों में भी किये जाते है।

वह अपने हर काम को लेकर बेहद सजग रहते है। वह जहां भी चले जाये चाहे वह देश हो या विदेश हर जगह सिर्फ मोदी, उनके भाषण और उनके काम का ही जिक्र होता है। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते है कि उनके इस जज्बें के पीछे उनके अकेले की मेहनत नहीं है बल्कि इसके बीचे उनके नौ अनमोल रत्न भी है।

इनके काम को देखते हुए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि मोदी के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी इन नौ नौकरशाहों ने अपने सर ले रखी है।

मोदी के अफसर –

प्रधानमंत्री मोदी के इन नवरत्नों में सबसे पहला नाम अजीत डोभाल का आता है। अजीत डोभाल भारत सरकार के रक्षामंत्री होने के साथ साथ मोदी के बेहद करीबी माने जाते है। अजीत डोभाल को भारत का जेम्स बॉन्ड भी कहा जाता है। खबरों की  माने तो इन्हें पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक  का मास्टर माइंड भी कहा जाता है। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा के सभी प्रमुख फैसले अजीत डोभाल पर ही  छोड़ देते हैं।

पीएम मोदी की इस लिस्ट में अगला नाम है नृपेंद्र मिश्र का। मोदी की एडमिनिस्ट्रेटिव कमेटी की देखभाल की पूरी कमान यही संभालते है। मोदी के सपनों को जनता के सपनों से जोड़ने का पूरा दारोमदार इन्ही के ऊपर है।

मोदी की इस लिस्ट में अगला नाम पी. के. मिश्रा है। पी. के. मिश्रा मोदी कैबिनेट मे एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी है। मोदी सरकार के हर एक कार्यकर्ता का चयन यही करते है। कई लोग तो इन्हें मोदी मंत्रालय का HR भी कहते हैं।

मोदी की इस खास लिस्ट में चौथा नाम है प्रदीप कुमार सिन्हा। ये मोदी सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी है। खबरों की मानें तो GST के पीछे का सारा दिमाग इन्हीं का है। साथ ही GST को जनता को समझने की जिम्मेदारी भी इन्हीं को दी गई है।

मोदी के पांचवें अनमोल रत्न है शक्तिकांत मिश्रा। ये मोदी सरकार के इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी है। आप सभी को नोटबंदी का दौर तो याद ही होगा। खैर ये बड़ा अजीब सवाल है, क्योकि आप या हम नोटबंदी के दौर को चाह कर भी कभी नहीं भूल सकते। इसी के साथ वो बात भी नहीं भूल सकते जिसमें नोटबंदी के दौरान हर सुबह शाम नियमों में बदलाव की खबरें सुर्खियों में छायी रहती थी। शक्तिकांत मिश्रा वहीं चेहरा है जो नोटबंदी के दौरान जब-जब खबरों में आता तब-तब जनता पर सरकार की मार पड़ती। इसके अलावा शक्तिकांत मिश्रा मोदी सरकार के विदेशी इकोनॉमिक आकड़ों का भी ध्यान रखते है।

इस लिस्ट में अगला नाम है एस. जयशकंर का, जिन पर सरकार की विदेश नितियों का दारोमदार है। ये भारत सरकार के सबसे जरूरी अफसरों में गिने जाते है। इनके लिए इनके काम से बढ़कर कुछ भी नहीं होता।

मोदी की अफसर लिस्ट में सातवें नबंर पर है अभिताभ कांत जोकि निति आयोग और भीम एप के सभी कार्यों और नियमों के कर्ताधर्ता कहे जाते है।

आठवें स्थान पर है हंसमुख अधिया, जोकि केन्द्र सरकार के रेवेन्यू सेक्रेटरी है। इसके अलावा ये बेहद चौका देने वाली बात है कि प्रधानमंत्री मोंदी के अलावा नोटबंदी की अगर किसी को पूरी जानकारी थी, तो वो थे हंसमुख अधिया।

मोदी सरकार के नौवें अनमोल रत्न भास्कर खुल्बे है। जिनका काम राजनिती की दुनिया में मील का पत्थर कहा जा सकता है। इनका काम है पार्टी के लिए ईमानदार अफसरों की खोज करना व साथ ही पार्टी अफसरशाहों में ईमानदार नेताओं को बहाल करने की।

ये है मोदी के अफसर – मोदी सरकार के इन नवरत्नों के चेहरे या तो खबरों में आते नही, और जब-जब आते है, तब-तब मोदी का कोई ना कोई नया फरमान ही लाते है

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago