ENG | HINDI

इस देश की लड़की से शादी करने पर हर महीने मिलते हैं 3 लाख रुपए !

आइसलैंड सरकार

आइसलैंड में मर्दों की जनसंख्‍या काफी कम है और इस वजह से वहां की सरकार ने एक खास ऑफर निकाला है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि आइसलैंड की सरकार अपने यहां की लड़कियों से शादी करने पर दूसरे देश के लड़कों को हर महीने 5 हज़ार डॉलर देगी। यानि की आपको आइसलैंड की लड़कियों से शादी करने पर हर महीने 3 लाख 33 हज़ार रुपए सरकार से मिलेंगें।

इस शहर में पुरुषों की जनसंख्‍या काफी कम है जिस वजह से मजबूर होकर आइसलैंड सरकार को यह कदम उठाना पड़ा है।

आजकल यह खबर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

शादी के इस शानदार ऑफर में शादी के इच्‍छुक मर्दों को इस देश की लड़की से शादी करके उसी देश में हमेशा के लिए रहना होगा। खबर है कि नॉर्थ अफ्रीका के लोगों को इस ऑफर के लिए ज्‍यादा वरीयता दी जाएगी। लेकिन असल में सच्‍चाई कुछ और ही है।

इस खबर की जांच करने वाली साइट स्‍नोप्‍स.कॉम ने इस झूठा करार देते हुए कहा है कि आइसलैंड जैसे समृद्ध देश में 1007  पुरुषों पर 1000 महिलाएं हैं और इस तरह से यहां पर लड़कियों के लिए शादी करने वाले पुरुषों की कोई कमी नहीं है।

तो अगर स्‍नोप्‍स.कॉम की ये बात सच है तो दुर्भाग्‍यवश शादी के साथ-साथ पैसा कमाने का आपका सपना शुरु होने से पहले ही टूट गया।

कहां से हुई इस खबर की शुरुआत

इस खबर की शुरुआत एक शख्‍स के ब्‍लॉग से हुई जिसने आइसलैंड सरकार के इस ऑफर की जानकारी दी थी।

इतना ही नहीं इस खबर के वायरल होने के बाद आइसलैंड की लड़कियों ने दूसरे देशों के लड़कों को फेसबुक पर रिक्‍वेस्‍ट भेजनी भी शुरु कर दी थी। इस तरह लोगों को लगने लगा कि आइसलैंड की सरकार वाकई में ऐसा कोई ऑफर दे रही है लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं है।